मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में ऑनर किलिंग की घटना को परिजन तीन घंटे तक छिपाए रहे। परिवार युवती का शव लेकर अस्पताल पहुंचा तो सूचना पुलिस तक पहुंची।
झूठी शान की खातिर बहन को दी दर्दनाक मौत, जिसे बांधी राखी, हत्या के वक्त नहीं कांपे उस भाई के हाथ
गढ़ी गांव निवासी टीना उर्फ तान्या चौधरी जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही स्मार्ट भी थी। वह कक्षा बारह की छात्रा थी। लंबे समय से परिजनों ने उसका बाहर आना-जाना बंद कराया हुआ था।
शनिवार को सरधना पुलिस के पास 112 नंबर से सूचना मिली थी कि अज्ञात बदमाशों ने जयविंद्र के घर के गेट पर टीना उर्फ तान्या चौधरी को गोली मार दी है। पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि तान्या की मौत हो चुकी है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला कुछ और निकला।
एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ सरधना पंकज सिंह और महिला इंस्पेक्टर ने तान्या के परिवार के सदस्यों से घटना के संबंध में पूछताछ की तो पिता और अन्य लोगों ने बताया कि बदमाश डकैती डालने आए होंगे। गेट खोलते ही गोली चला दी। जबकि जहां खून पड़ा था, उसे भी पानी से साफ करने की कोशिश की गई थी।
पुलिस ने बताया कि तान्या के भाई तुषार द्वारा घटना का समय अलग-अलग होना बताया गया। इस पर पुलिस का शक बढ़ता गया और वारदात की तहें खुलतीं चली गईं।
यह घटना शनिवार रात करीब 9 बजे हुई थी जबकि पुलिस को सूचना देर रात करीब 12:20 पर दी गई। महिला इंस्पेक्टर ने बताया कि तान्या को एक नहीं दो गोली लगी थीं।
प्लानिंग के बाद की वारदात
एसपी देहात अविनाश पांडे के अनुसार युवती के भाई तुषार, ताऊ धर्मवीर व माता सीमा व अन्य परिजनों से सख्ती से पूछताछ की गयी तो तुषार ने बताया कि मैं और मेरे ताऊ जी का बेटा प्रशांत उर्फ किट्टू पुत्र धर्मवीर और हमारे दोस्त सलमान ने दोस्त के बर्थडे में शराब पी थी। वहां से आने के बाद मेरे ताऊ के मकान में भी हमने शराब पी थी।
यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग में बारहवीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या, तीन घंटे तक घटना को छिपाए रहे परिजन