फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hoarding of triple murder accused along with BJP leader put up in Meerut

Meerut: तिहरे हत्याकांड के आरोपी का होर्डिंग भाजपा नेता के साथ लगा, पार्टी ने झाड़ा पल्ला, ये है पूरा मामला

Sun, 25 Feb 2024 12:07 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 25 Feb 2024 12:07 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ में तिहरे हत्याकांड के आरोपी का होर्डिंग भाजपा नेता के साथ लगा है। वहीं, पार्टी ने इस मामले में पल्ला झाड़ लिया है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Hoarding of triple murder accused along with BJP leader put up in Meerut
तिहरे हत्याकांड के आरोपी का होर्डिंग भाजपा नेता के साथ लगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बनी सराय का रहने वाला तिहरे हत्याकांड का आरोपी नदीम उर्फ कालिया पुलिस की दबिश से परेशान होकर भाजपा में शामिल हो गया। नदीम कालिया ने शहर भर में कई जगह भाजपा के श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुनील भराला के साथ होर्डिंग लगवा दिए हैं। हालांकि, पार्टी ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया है कि इस नाम का कोई व्यक्ति उनकी पार्टी में नहीं है।

विज्ञापन


सात जून 2003 को नदीम कालिया ने अपने भाई मुन्ना, खालिद, मोइनुद्दीन और ढबाईनगर के रहने वाले रिश्तेदार ताहिर के साथ मिलकर डॉक्टर नसीरुद्दीन, उनके बेटे प्रिंस उर्फ गुलाम सहित हसीन उर्फ गुड्डू को मौत के घाट उतार दिया था। वही हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 2008 में नदीम कालिया को फांसी की सजा सुनाई गई थी। बाद में अदालत ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया। पिछले दिनों खुद को नाबालिग बताकर नदीम कालिया जेल से बरी हो गया था। अब भाजपा नेताओं के साथ जगह-जगह होर्डिंग में दिखाई दे रहा है। हालांकि, भाजपा नेता पार्टी में उसके नहीं होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कलेजा चीर देगी ये घटना: वंश और यश को दी ऐसी मौत, कांप उठा लोगों का दिल, बच्चों की मां से थे प्रेम संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
नदीम नाम का कोई व्यक्ति न तो भाजपा का कार्यकर्ता है, न ही भाजपा में शामिल हुआ है। हमारी पार्टी का ऐसे लोगों से कोई मतलब नहीं है। - सुरेश जैन रितुराज, महानगर अध्यक्ष, भाजपा

मैं किसी नदीम कालिया को नहीं जानता हूं। मेरी जानकारी में नहीं है कि नदीम ने भाजपा ज्वाइन की भी है या नहीं। होर्डिंग के बारे में भी मुझे जानकारी नहीं है। - सुनील भराला, पूर्व अध्यक्ष, श्रम कल्याण परिषद यूपी

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: सियासी घमासान के बीच मथुरा में जयंत विधायक दल के साथ करेंगे बैठक, 26 को CM योगी से मुलाकात अहम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed