फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Historysheetr Aslam Mevati and 17 bookies arrested

हिस्ट्रीशीटर असलम मेवाती समेत 17 सटोरिये पकड़े

Thu, 17 Mar 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 17 Mar 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Historysheetr  Aslam Mevati and  17 bookies arrested
मेरठ क्राइम - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट पुलिस ने बुधवार को सट्टा किंग हिस्ट्रीशीटर समेत 17 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आठ हजार रुपये बरामद किए। लोगों ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर लंबे समय से सट्टे का काम करता था। विरोध करने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देता था।
विज्ञापन

 

फिरोजनगर घंटे वाली गली, लिसाड़ी गेट में हिस्ट्रीशीटर असलम मेवाती सट्टा चलाता है। सटीक मुखबिरी के बाद पुलिस ने एसपी सिटी से दबिश की अनुमति मांगी। निर्देश मिलने पर लिसाड़ी गेट पुलिस टीम ने एक घर पर छापा मारकर हिस्ट्रीशीटर समेत 17 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिए। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर पर 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

 

तीन महीने पहले हिस्ट्रीशीटर ने पिलोखड़ी पुलिस चौकी में एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मारा था। असलम मेवाती दौराला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव ने बताया कि असलम मेवाती पुलिस के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र देने में माहिर है। कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर दबाव बनाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये गिरफ्तार हुए सटोरिये
मुख्य
आरोपी अमीर असलम मेवाती, राजा मेवाती, शबाब, अब्दुल, कय्यूम, आसिफ, सलमान, मकबूल, शाह आलम, फईम, अनस, अय्यूब, सलमान, अलतमस , दिलशाद, आसिफ, जिशान।

 

ये है मेवाती का आपराधिक रिकार्ड 
अमीर
असलम मेवाती निवासी सोफीपुर, दौराला, हाल पता फिरोजनगर घंटे वाली गली लिसाड़ी गेट 
1. 1990 में सोनीपत हरियाणा से एक मजिस्ट्रेट का अपहरण किया 
2. दिल्ली में एक महिला से दुष्कर्म किया 
3. मोदीनगर में एक व्यापारी से लूट की 
4. लिसाड़ी गेट की पिलोखड़ी पुलिस चौकी में एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मारा 
5. अपनी बेटी को गोली मारी, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed