फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hatya kar shav

हत्या कर शव बिटौड़े में फूंका

Mon, 16 Jan 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
hatya kar shav
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 दिलावरा गांव से सटे जंगल में हत्या कर शव बिटौड़े में फूंकने की सनसनीखेज वारदात हो गई। अभी यह पता नहीं चल पाया कि मरने वाला पुरुष है या महिला। क्योंकि शव पूरी तरह से राख हो चुका था। बिटौड़े की राख में केवल हड्डियां ही मिली हैं। पुलिस का कहना है कि हड्डियों की जांच के बाद ही इसका पता चल पाएगा। उसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह पांच महिलाएं चारा लेने के लिए जंगल में जा रही थीं। गांव के सटे जंगल में एक बिटौड़े में चिता जलती देखकर महिलाओं ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि चिता में किसी को जलाया गया है। चिता की राख में मानव हड्डियां ही पड़ी हुई थीं। लोगों ने अंदेशा जताया कि हत्या के बाद किसी युवक या युवती को बिटौड़े में जलाया गया है। सूचना पर सीओ दौराला बीएस वीर कुमार और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा प्रशांत कपिल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बोरी में भरीं हड्डियां
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद चिता से हड्डियों को उठाकर एक बोरी में भर लिया। सीओ दौराला ने बताया कि मेरठ जोन के सभी जिलों में जानकारी की जा रही है कि कौन युवक व युवती लापता हैं। अभी यही पता नहीं है कि शव किसी महिला का है या पुरुष का। इसके लिए बरामद हडिडयों की फोरेंसिक लैब से जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं ऑनर किलिंग तो नहीं
ग्रामीणों का कहना है कि बिटौड़े में एक तरह से चिता बनाकर शव को जलाया गया है। चिता में एक बोरी भी जली है। लोगों को अंदेशा है कि ऑनर किलिंग में युवती या किशोरी की हत्या के बाद शव को जलाया है। शक है कि हत्या करके शव को बोरी में लाया गया और फिर हिंदू रीति रिवाज की तरह उसकी चिता बनकर अंतिम संस्कार किया गया है। लापता युवती कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है।

बाइक पर लेकर आए शव
पुलिस के मुताबिक बिटौड़े के पास बाइक के पहिये के निशान मिले हैं। जिससे अंदेशा है कि आरोपी बाइक से शव को लाए होंगे। गांव के पास ईंट भट्ठे के मजदूरों ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे उन्होंने देखा था कि तीन चार लोग यहां पर बाइक लेकर आए थे और बाद में उन्होंने आग जलाई। उन्हें नहीं पता था कि वे किसी का शव जला रहे हैं। अगर ऐसा लगता तो पुलिस को जरूर सूचना देते।


ग्रामीणों ने दरोगा को दौड़ाया, हंगामा
बिटौड़े में शव को फूंकने की जानकारी पर सबसे पहले कंकरखेड़ा थाने के दरोगा चंदगीराम यादव पहुंचे। दरोगा ने कहा कि कोई लावारिस या किसी किसान का शव होगा, इसलिए किसी ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जिस पर ग्रामीणों ने दरोगा को दौड़ाते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों ने कहा यहां कोई श्मशान घाट या किसी किसान का खेत नहीं है। यह भट्ठे की जमीन है और यहां पर गांव की महिलाएं गोबर पाथती हैं। यहां पर किसी का अंतिम संस्कार नहीं होता। बाद में सीओ और इंस्पेक्टर ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed