{"_id":"c6d998e16c546fad10f1d13a2206e2ec","slug":"hapur-road-accident-episode-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर आईजी ने एसएसपी से मांगा जवाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण पर आईजी ने एसएसपी से मांगा जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 25 Aug 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर रविवार को बस से कुचलकर मारे गये खोखा संचालक की मौत के बाद आईजी ने सड़क किनारे अतिक्रमण पर नाराजगी जताई है। सड़क के दोनों तरफ अवैध तरीके से अतिक्रमण पर उन्होंने जोन के सभी एसएसपी/एसपी से इस मामले में जवाब मांगा है।
हापुड़ रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार अनुबंधित बस खरखौदा क्षेत्र में सड़क किनारे चाय के खोखे में जा घुसी थी। हादसे में खोखा संचालक नूर मोहम्मद की मौत के अलावा चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हादसे के विरोध में हापुड़ रोड पर पांच घंटे अराजकता का माहौल रहा था।
भीड़ ने पथराव करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी। सोमवार क ो आईजी जोन आलोक शर्मा ने एसएसपी डीसी दूबे से नाराजगी जताते हुए जवाब मांगा कि सड़क किनारे किसके आदेश पर अतिक्रमण हुआ है। इसके लिए पुलिस ने पहले से कार्रवाई क्यों नहीं की।
विज्ञापन
मानकों के अनुसार सड़क के किनारे या पास में कोई भी अवैध दुकान या खोखे न लगने दिए जाएं। ऐसे में कभी भी हादसे होने का खतरा बना रहता है। आईजी ने इस संबंध में जोन के सभी जिलों के एसएसपी/एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण मिला तो उस क्षेत्र क ा थानेदार और क्षेत्राधिकारी जिम्मेदार होगा।