फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   haaji galla and two other arrested in sotiganj

सोतीगंज में बखेड़ा करने पर हाजी गल्ला समेत दो गिरफ्तार  

Mon, 22 May 2017 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 22 May 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
haaji galla and two other arrested in sotiganj
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सोतीगंज में रविवार सुबह दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर हाजी गल्ला का पड़ोसी दुकानदार से विवाद हो गया। आरोप है कि हाजी गल्ला और उसके बेटे ने दुकानदार की पिटाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई तो उन्होंने समझौता कर लिया। लेकिन कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को शांतिभंग की धारा में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोतीगंज में दिल्ली रोड पर मस्जिद के सामने हाजी गल्ला की दुकान है। पास में कबाड़ी दुकानदार नसीम की भी दुकान है। दुकान के बाहर वाहनों के पार्ट्स और अन्य सामान रखने को लेकर गल्ला और नसीम के बीच नोकझोंक हो गई। नसीम का आरोप है कि डंडा लेकर पहुंचे गल्ला ने उसकी दुकान के बाहर रखे सामान में लात मारकर उसके साथ गालीगलौज की। विरोध करने पर गल्ला और उसके बेटे ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। आसपास के कबाड़ियों की भी वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर सदर थाने के कार्यवाहक एसओ वसीम खान मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को थाने ले गए। थाने में भी दोनों पक्षों के कबाड़ी एक-दूसरे से उलझने लगे तो पुलिस ने उन्हें फटकारकर भगा दिया। काफी हंगामे के बाद दोनों पक्षों ने तहरीर देने से मना करते हुए आपस में समझौता कर लिया। इस पर एसओ भड़क गए और कहा कि पुलिस अब अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। पुलिस ने दोनों को छोड़ने से मना करते हुए हाजी गल्ला और नसीम का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। कार्यवाहक एसओ वसीम खान ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कि या गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो खिंचते ही मुंह छिपाया
सदर थाने में जैसे ही मीडियाकर्मी पहुंचे तो हाजी गल्ला फोटो खिंचने से पहले ही अपने कुर्ते से मुंह छिपाने लगा। हाजी गल्ला ने कहा कि मारपीट और गालीगलौज करने के आरोप गलत हैं। दुकान खोलने को लेकर आपसी विवाद हुआ था, जिसे निपटा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed