{"_id":"573641a84f1c1be37291a0db","slug":"gudri-me-fireing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुदड़ी में पथराव-फायरिंग के बाद तनाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुदड़ी में पथराव-फायरिंग के बाद तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
गुदड़ी में गद्दी और कुरेशियों में तनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक से कहासुनी को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार देर रात गुदड़ी में कुरैशी और गद्दी समाज के लोग आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे पर जमकर पथराव के बाद छतों से कई राउंड फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। कई थानों की फोर्स और पीएसी ने पहुंचकर स्थिति संभाली। देर रात तक गश्त जारी थी। हालात तनावपूर्ण देखते हुए पीएसी को तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार गुदड़ी बाजार निवासी कुरैशी समाज का युवक शहजाद देर रात करीब 12 बजे छप्पर वाली मस्जिद के पास खाना लेने गया था। वहां पर गद्दी समाज के कलवा और मइनुद्दीन की शहजाद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जो मारपीट में बदल गई। दोनों समाज के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने छतों से जमकर पथराव किया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी पथराव और हवाई फायरिंग होती रही। दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। माहौल बिगड़ता देख लिसाड़ी गेट, देहली गेट, सदर, रेलवे रोड थानों की पुलिस के अलावा पीएसी को भी मौके पर बुला लिया गया। भीड़ ने पुलिस का भी विरोध किया। जिस पर पुलिस और पीएसी ने भीड़ को लाठियां फटकारते हुए खदेड़ा। आधी रात को दो बजे तक घरों की छत पर जमा लोगों को समझाकर नीचे भेजा गया। दोनों समाज के लोगों ने एक-दूसरे पक्ष पर मारपीट, पथराव और फायरिंग करने का आरोप लगाया। इस घटना में किसी के घायल होने से पुलिस ने इंकार किया है।
विज्ञापन
चली आ रही वर्चस्व की जंग
गुदड़ी में कुरैशी और गद्दी पक्ष में कई वर्षों से वर्चस्व की लड़ाई चली आ रही है। दोनों पक्ष इलाके में अपना वर्चस्व चाहते हैं। जिसको लेकर अक्सर मामूली बात पर विवाद होता रहता है। पहले भी कई बार इनमें संघर्ष हो चुका है।
फायरिंग से इलाका दहला
दोनों पक्षाें में माहौल इतना गरम था कि छतों से एक-दूसरे को ललकारते हुए पथराव हो रहा था। फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। माहौल की नब्ज भांपकर कई थानों की पुलिस रात को गलियों में गश्त कर रही थी। पीएसी को भी तैनात कर दिया गया था।