फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   guard ki hatya

गार्ड की हत्या करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Jun 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Jun 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
guard ki hatya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 सुशीला मैटरनिटी हॉस्पिटल के गार्ड ब्रजभूषण की सनसनीखेज हत्या का खुलासा पुलिस रविवार को कर सकती है। घटना के तार चेयरपर्सन के यहां एक साल पूर्व हुई चोरी की घटना से जुडे़ हैं। पुलिस ने शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी गार्ड की हत्या के दौरान सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए संदिग्ध बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उनका टारगेट चेयरपर्सन शीला गुप्ता का घर था। लूट के इरादे से ही आरोपी वहां पहुंचे थे, लेकिन गार्ड ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हॉस्पिटल की चेयरपर्सन शीला गुप्ता का मकान बदमाशों के टारगेट पर था। एक साल पहले चेयरपर्सन के पति की मौत हो गई थी। इसी दौरान मकान में करीब 40 से 50 लाख का सामान चोरी हुआ था।
विज्ञापन

पति के गम में सदमे में होने के कारण शीला गुप्ता को छह महीने बाद चोरी का पता चला था। मामले की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई थी। इसकी जानकारी बदमाशों को पहले से थी। जांच के दौरान पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो मामला परत दर परत खुलता चला गया। पुलिस ने इसी को आधार बनाकर कुछ फोन नंबर को सर्विलांस पर लिया तो पता चला कि चेयरपर्सन की नौकरानी बबली और उसके पति बबलू ने ही घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने के कारण ही आरोपियों के हौसले बुलंद थे। हाल ही में कुछ दिन से चेयरपर्सन के  मकान की रेकी की जा रही थी। इस में हॉस्पिटल के कर्मचारी भी शामिल थे। आरोपी एक बार फिर पहले जैसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक आरोपी बागपत और दूसरा आरोपी मेरठ से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी रिश्तेदार है। यह तीनों आरोपी ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नौकरानी का पति बबलू भी शामिल हैं। बबलू का रिश्तेदार ही अस्पताल में वार्ड ब्वॉय है। उसे भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का मानना है कि आरोपी जब घटना को अंजाम देने पहुंचे तो कंकरखेड़ा क्षेत्र के जंगेठी निवासी गार्ड ब्रजभूषण ने उन्हें देख लिया। विरोध करने पर ही गार्ड की हत्या की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed