फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gowcasi in rasulpur in meerut

इकला रसूलपुर में पुलिस पर हमला, पथराव  

Sat, 13 Aug 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला/मेरठ
अमर उजाला/मेरठ Updated Sat, 13 Aug 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
gowcasi in rasulpur in meerut
हंगामे के बाद जमा हुई भीड़। - फोटो : अमर उजाला
इकला रसूलपुर गांव में गोकशी की सूचना पर शुक्रवार तड़के पहुंची परीक्षितगढ़ पुलिस पर हमला बोल दिया गया। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ते हुए करीब 50 किलो मीट बरामद कर लिया। इस दौरान धार्मिक स्थल से एलान होने के बाद भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। पथराव के बीच एक सिपाही को चाकू मारते हुए महिलाओं ने मांस छीनकर आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। करीब 15 किलो मांस समेत आरोपियों को पुलिस थाने लाई। बरामद मीट पशु चिकित्सक ने प्रथम दृष्टया गोमांस बताया। महिला ग्राम प्रधान और हमलावर महिलाओं समेत 52 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार तड़के पांच बजे परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने दिलशाद के घेर में छापा मारा। तभी एक युवक ने धार्मिक स्थल से एलान कर दिया कि पुलिस ने बेवजह चार लोगों को पकड़ लिया है। जिसके बाद ग्राम प्रधानपति महबूब के नेतृत्व में महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने पुलिस पर हमला कर मीट छीनकर आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन

 

हमले में कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। धक्कामुक्की के बीच पुलिस चारों आरोपियों जलालुद्दीन पुत्र तुफैल निवासी खजूरी, फिरोज पुत्र आस मोहम्मद निवासी खानपुर बांगर, मौफिद पुत्र नजर मोहम्मद और मरगूब पुत्र नजीर निवासी इकला रसूलपुर को थाने ले जाने लगी तो महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। महिलाओं ने सिपाही अनिल को चाकू मारकर उसके हाथ से मांस का बोरा छीन लिया। किसी तरह पुलिस थाने पहुंची। पशु चिकित्साधिकारी ने बरामद 15 किलो मीट प्रथम दृष्टया गोमांस बताया। पुलिस ने ग्राम प्रधानपति के संरक्षण में गांव में गोकशी और गोतस्करी कराने की रिपोर्ट शासन को भेजी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

15 किलो मीट लौटाया 
पुलिस
ने गांव में पहुंचकर चेतावनी तो एक युवक ने पुलिस से छीना हुआ 15 किलो मीट पुलिस को लौटा दिया। पुलिस ने मांस काटने के उपकरण भी बरामद किए। 

 

महिला प्रधान समेत 15 नामजद
एसओ
परीक्षितगढ़ ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमला कर आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश के मामले में ग्राम प्रधान शबनूर, उसके पति महबूब अंसारी, शमा, नाजूब, शबीला, खदीजा, कामिला, फिरदौसी, फैसल, हसीन, अयूब, हुसैन आलम, तैमूर, मेहरबान को नामजद किया गया। 40 अज्ञात महिलाओं और एक दर्जन लोगोें के खिलाफ गौवंश अधिनियम के तहत रिपोर्ट की गई है।
 

कोट
बरामद
15 किलो मीट प्रथम दृष्टया गोमांस है। मीट का नमूना लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर सही जानकारी होगी। - डॉ. हयात वारिस सैफी, पशु चिकित्साधिकारी 


---
ग्राम प्रधान और मुझे गांव के कुछ लोगों ने साजिशन नामजद कराया है। मीट बिकने से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। - महबूब, प्रधानपति, इकला रसूलपुर  
--- 
चार लोगों को गोकशी में पकड़ा है। गिरफ्तारी के दौरान ग्राम प्रधान और उसके पति ने महिलाओं संग पुलिस टीम पर हमला किया। पुलिस ने उनके खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में गोमांस की पुष्टि भी हो गई है। - डॉ. प्रवीन रंजन, एसपी देहात 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed