फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girlfriend beaten to death in hospital

अस्पताल में बंधक बनाकर युवती को पीटा

Mon, 05 Mar 2018 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend beaten to death in hospital
मारपीट की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में युवती को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती अस्पताल में पार्टनर है। युवती का आरोप है कि भवन स्वामी ने उसके साथ अभद्रता भी की। पीड़िता ने तहरीर देने के साथ महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। उधर, मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन

हस्तिनापुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती मेरठ में किराए पर रहती है। युवती का कहना है कि वह लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड पर एक निजी अस्पताल में पार्टनर है। युवती का आरोप है कि बिल्डिंग मालिक ने कई बार उससे बदसलूकी की। युवती ने अस्पताल में पार्टनर को फोन कर अस्पताल में बुलाया तो वह भी युवती से अभद्रता करने लगा। बिल्डिंग मालिक और पार्टनर दूसरे समुदाय के हैं। वे दोनों धर्म का नाम लेकर उसे अपशब्द कहते हैं। रविवार सुबह बिल्डिंग मालिक ने उसे कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ भी की। मारपीट के दौरान युवती बेहोश हो गई। बाद में वह किसी तरह जान बचाकर नौचंदी थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि अस्पताल लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में आता है। जिसके बाद नौचंदी पुलिस ने लिसाड़ीगेट पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में बेहोश हो गई युवती
नौचंदी थाने में आपबीती सुनाते हुए पीड़िता बेहोश हो गई। युवती ने अपने चेहरे पर चोट के निशान दिखाते हुए कहा कि उसके साथ काफी बदसलूकी की गई। यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो उसका मर जाना ही बेहतर है।


जागृति विहार में भी सामने आया था मामला
तीन साल पहले जागृति विहार स्थित एक नर्सिंग होम में दूसरे समुदाय के चार युवकों द्वारा एक युवती के साथ गैंगरेप और मारपीट का मामला सामने आया था। पूरे मामले की वीडियो वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद आरोपी जेल भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed