{"_id":"589e12294f1c1b7e0b37bb63","slug":"ghosipur-me-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोसीपुर गांव में गोलीबारी, दो किशोरों की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोसीपुर गांव में गोलीबारी, दो किशोरों की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ रोड स्थित घोसीपुर गांव में शुक्रवार सरेशाम दो किशोरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक ही समुदाय के दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर हुई इस घटना में ताबड़तोड़ गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के सामने भी एक पक्ष के लोग गोलियां बरसाते रहे। डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शहर से पुलिस फोर्स भेजा गया। बवालियों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा गया। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
घटना शाम 5:45 बजे की है। अधिवक्ता मेहराज आलम कचहरी से गांव घोसीपुर लौटे थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष उस्मान गाजी के घर के सामने मेहराज की बाइक पहुंची तो कुछ लोगों ने उनको घेर लिया। मारपीट करते हुए उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बावजूद मेहराज ने वहां से भागकर यासीन के घर में घुसकर जान बचाई। मेहराज पर हमले का पता लगते ही उनके परिवार से जुनैद (15), पिता शाहिद और दादा अलाउद्दीन आरोपी उस्मान गाजी के घर पहुंच गए। जहां हमलावरों ने उनके ऊपर भी गोलियां बरसा दीं। जिसमें तीनों को गोलियां लगीं।
विज्ञापन
आरोप है कि उसके बाद उस्मान पक्ष के लोगों ने विरोधी पक्ष अधिवक्ता सरताज गाजी के मकान पर हमला बोल दिया। जहां हमलावरों ने सरताज के भतीजे बिलाल (13) पुत्र यासीन को गोली मार दी। बिलाल भैंस का दूध निकाल रहा था। महिलाओं ने दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई। हमलावरों के सामने मोहल्ले का जो भी युवक सामने आया, उस पर ही गोलियां चला दीं। सरताज पक्ष के लोगों ने भी हमलावरों पर घर की छतों से पथराव किया। देखते-देखते दोनों पक्ष में गोलियां चलनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
जुनैद और बिलाल ने दम तोड़ा
ग्रामीणों ने जुनैद, बिलाल, शाहिद, अलाउद्दीन समेत आठ लोगों को हापुड़ रोड स्थित संतोष नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां जुनैद और बिलाल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची। पुलिस ने बवाल काटते लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। मरने वाले दोनों किशोर अधिवक्ता सरताज गाजी के भतीजे बताए गए हैं। इंस्पेक्टर खरखौदा के अनुसार उस्मान गाजी सहित आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद जबकि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा, जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ है।