फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gaurav gang ne loota

गौरव गैंग ने लूटी थी ज्वैलरी शॉप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Jan 2017 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 29 Jan 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
gaurav gang ne loota
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

टीपीनगर थाना क्षेत्र के किशनपुरा और पल्लवपुरम के कृष्णानगर में ज्वैलरी शॉप को लूटने वाला एक ही गैंग था। पुलिस ने गैंग के लीडर गौरव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चांदी की ज्वैलरी भी बरामद कर ली है। वहीं फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कृष्णानगर और किशनपुरा में ज्वैलरी शॉप लूटने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस ने फुटेज का मिलान किया तो दोनों ही वारदात में एक ही गैंग के दो बदमाशों के चेहरे नजर आए। पुलिस का दावा है कि एक आरोपी गौरव ठाकुर और दूसरा मोनू उपाध्याय निवासी पूठखास, रोहटा है। पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर दोनों ही वारदात में लूटी कुछ चांदी भी बरामद की है। पुलिस ने गौरव की निशानदेही पर पूठखास गांव के दो और युवकों को उठाया है जो लूट की वारदात में शामिल थे। पुलिस ने दोनों सराफा व्यापारियों से आरोपियों की पहचान भी कराई है।
विज्ञापन


चोरी की बाइक से आया था गौरव
पुलिस ने बताया कि दोनों वारदात में एक बाइक पर तीन बदमाश आए थे। बाइक चोरी की थी, जिसके चलते वह ट्रेस नहीं हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के फोटो बनवाए और आसपास के लोगों को दिखाकर पहचान कराई। जिसमें गौरव और मोनू को लोगों ने पहचान लिया। पुलिस ने उनके घर पर दबिश दी तो दोनों फरार मिले, जिस पर पुलिस का शक ओर गहरा गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी जा चुके हैं दोनों जेल
कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर ने बताया कि  छह माह पहले उनके यहां पर एक फाइनेंस कंपनी में लूटपाट हुई थी। जिसमें गौरव और मोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दोनों जेल से कुछ दिन पहले ही छूटकर बाहर आए थे। दोनों ने गांव के चार युवक अपने गैंग में शामिल किए है। जिनकी पुलिस को तलाश है।

दो थानों की संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी
25 जनवरी को पल्लवपुरम में ज्वैलरी शॉप लूट में बदमाश की पहचान हुई तो एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने टीपीनगर, पल्लवपुरम थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर काम करने की बात कही। दोनों थाने की संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश में उनके रिश्तेदारों घर दबिश दी। पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार किया तो मामले का खुलासा हो गया।

डौरली में किराए पर रहते थे
पुलिस के मुताबिक इस गैंग के सदस्य डौरली में किराये के एक घर में रहते थे। वारदात करते और फिर कुछ दिनों तक चुपचाप मकान में रहकर मौज मस्ती करते। कंकरखेड़ा में फाइनेंस कंपनी में लूट के बाद आरोपियों के गैंग का भंडाफोड़ हुआ था।

सामान को लेकर बखेड़ा
दोनों सराफ व्यापारियों ने करीब 25 लाख रुपये का सामान लुटना बताया था। पुलिस का दावा है कि गैंग का लीडर सिर्फ दो या तीन लाख रुपये की चांदी की ज्वैलरी लुटना बता रहा है। इसको लेकर व्यापारियों में गुस्सा भी है। पुलिस ने आरोपी से व्यापारी की पहचान कराई और लूट के सामान की जानकारी दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सामान की सही जानकारी होगी।


ये हुई थी घटना
पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के रुड़की रोड़ स्थित कृष्णानगर में डौरली निवासी सराफ विभोर सोनी की ज्वैलरी शॉप में 25 जनवरी को लूट हुई थी। बदमाशों ने सराफ विभोर पर हमला कर एक लाख रुपये कैश, 300 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी और दो मोबाइल फोन समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान लूट लिया था। टीपीनगर थानाक्षेत्र के किशनपुरा में 18 जनवरी को सराफ अनिल मित्तल की ज्वैलरी शॉप लूटी थी। दोनों घटनाओं पर टीपीनगर और पल्लवपुरम थाने की पुलिस काम कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed