{"_id":"3232ef7db4a64e667aed6a77d27dd5d5","slug":"gang-rap-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों ने लूटी अस्मत, खाकी बनी जालिम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदों ने लूटी अस्मत, खाकी बनी जालिम
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 03 Sep 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती से दुष्कर्म के मामले में बुधवार को महिला थाने पर जमकर हंगामा हुआ। वहां पहुंचे आरोपी युवती को अपनी पत्नी बता रहे थे, जबकि युवती इससे इनकार कर रही थी। युवती का आरोप है महिला थाना पुलिस ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले बदहवास हालत में अलीगढ़ की एक युवती कंकरखेड़ा थाना की शोभापुर पुलिस चौकी के पास मिली थी। जहां से एक महिला उसको अपने घर ले गई। होश में आने पर युवती ने बताया कि एक युवक उसको बहला फुसलाकर अलीगढ़ से लाया था और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
वहीं मददगार बनी महिला के बेटे ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और मोहल्ले वालों से कहा कि वह उसकी पत्नी है। वहीं रोहटा क्षेत्र के एक गांव के तीन युवक हथियारों से लैस होकर महिला के घर पहुंच गए और युवती को दोस्त की पत्नी बता उसे उठा ले गए। तीनों युवकों ने युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद मददगार बनी महिला अपने बेटे और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को तीनों युवकों की चुंगल से छुड़ा लाई। इस पर हंगामा हुआ और रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
युवती कि स युवक की पत्नी है, यह कोई साबित नहीं कर सका। जिसके चलते रोहटा पुलिस ने मंगलवार शाम युवती को महिला थाने भेज दिया। युवती का आरोप है कि महिला थाने में रात को उसके साथ मारपीट की गई। महिला थाने में युवती के पहुंचने की जानकारी पर मददगार महिला और दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया।
दोनों पक्षों ने युवती को अपनी पत्नी होने का दावा किया। एक पक्ष ने हंगामा किया तो मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। अधिकारियों ने फटकार लगाई तो पीड़ित युवती को कोर्ट के समक्ष पेश किया। महिला थाना इंस्पेक्टर नरगिस खान का कहना है कि रोहटा पुलिस अलीगढ़ की युवती को लाई थी। कोर्ट के समक्ष पेश किया। कोर्ट के आदेश पर ही अगला फैसला होगा।
महिला थाने में हंगामा
एक पक्ष के लोगों ने महिला पुलिस पर पीड़ित युवती से मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर थाने में करीब एक घंटे तक हंगामा चला। लोगों का आरोप है कि रोहटा पुलिस एक पक्ष को जबरन युवती सौंपना चाहती है। इस मामले को लेकर महिला थाने में एक पक्ष की रोहटा पुलिस से हाथापाई भी हुई। मामला तूल पकड़ते देखकर रोहटा पुलिस वहां से खिसक ली।
हर कदम पर मिली दरिंदगी
पीड़ित युवती ने बताया कि मेरी किसी से शादी नहीं हुई है। अलीगढ़ से बहला फुसलाकर लाया गया। हर कदम पर दरिंदगी के अलावा कुछ नहीं मिला। महिला थाने में पुलिस ने पहले घटनाक्रम की जानकारी ली और फिर उसको पीटा। उसके शरीर पर चोट के निशान है। वहीं महिला पुलिस ने मारपीट के आरोप को निराधार बताया है।