सीबीआई अफसर बनकर कारोबारी को ठगा
से मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे वह नील गली सराफा बाजार गए थे। वहां एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर कहा कि वह सीबीआई ऑफिसर हैं। इस बीच उसने पास में खड़ी कार में बैठे व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे बडे़ साहब हैं।
इसके बाद कार सवार व्यक्ति भी वहां आ गया
दोनों ने धन कुमार से कहा कि उनके बारे में कुछ सूचना मिली है, इसलिए उनकी तलाशी लेनी पड़ेगी। इसके बाद उन्होंने कारोबारी के बैग की तलाशी लेकर बैग वापस कर दिया और कहा कि उन्हें गलत जानकारी मिली थी।
कारोबारी ने बैग खोला तो उसमें रखे 38 हजार रुपये गायब
पीड़ित ने मामले की जानकारी अन्य व्यापारियों को दी। बाद में पीड़ित और अन्य व्यापारियों ने थाने पहुंचकर जानकारी दी। एसओ देहली गेट वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, सराफा व्यापार एसोसिएशन महामंत्री दिनेश रस्तोगी का कहना है कि ऐसी घटना का संगठन पुरजोर विरोध करता है। पुलिस को घटना की जांच कर आरोपियों को पकड़ना चाहिए।