फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four dead in two road accidents

दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Sat, 06 Apr 2019 03:24 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 06 Apr 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
Four dead in two road accidents
सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर में शुक्रवार को गढ़ रोड स्थित बीआईएमटी कॉलेज के सामने और एनएएस कॉलेज के सामने हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे ऑटो चालक सवारी लेकर किठौर से मेरठ की ओर जा रहा था। जबकि टाटा मैजिक मेरठ से किठौर की ओर जा रही थी। बीआईएमटी कॉलेज के सामने भिड़ंत के बाद बेकाबू ऑटो सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने शरीफ (55) पुत्र शकीरा निवासी शाहजमालपुर थाना किठौर और लक्ष्मीचंद (57) पुत्र भागमल निवासी सेक्टर 5 जागृति विहार को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मीचंद सिसौली स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक थे। वह स्कूल से घर लौट रहे थे। उनके परिवार में पत्नी आशा, दो बेटे अंशुल व मनु और बेटी प्रेरणा हैं। वहीं, शरीफ के घर में पत्नी शकीना, बेटा ताहिर, सद्दाम, व बेटी सलमा हैं। शरीफ अपने बेटे ताहिर से मिलने के लिए सोनीपत जा रहा था। घायल की पहचान प्रमोद (36) पुत्र भोलू सिंह निवासी भगवानपुर मुंडाली के रूप हुई।  वहीं, शरीफ की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हसनपुर चौकी प्रभारी ओमबीर सिंह ने बताया कि छोटा हाथी के चालक की तलाश की जा रही है।

वहीं, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहनपुरी शिवाजी रोड निवासी भीम सिंह (38) पुत्र चेतराम पीके होटल में नौकरी करता था। शुक्रवार रात वह अपने साथी के साथ घर जा रहा था। एनएएस कॉलेज के पास सामने से आ रही कार से बचने के प्रयास में बाइक मकान की दीवार में जा घुसी। बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि भीम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील (22 ) पुत्र रामअवार निवासी मोहनपुरी सिविल लाइन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील इलेक्ट्रानिक शॉप पर काम करता था। मौत की सूचना पर परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। भीम सिंह के दो साल की बेटी और एक साल का बेटा है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि दोनों लोगों को शनिवार को नवरात्र पर व्रत रखना था, लेकिन पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed