फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four Badmash arrested after shot in encounter by police at Meerut district

मेरठ में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 25-25 हजार के इनामी गो-तस्कर सहित चार बदमाशों को मारी गोली

Fri, 02 Aug 2019 01:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Aug 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Four Badmash arrested after shot in encounter by police at Meerut district
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। मेरठ जिले में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए। पुलिस कांबिंग कर उनकी तलाश में जुटी है। इसके अलावा गुरुवार रात को भी सरूरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो इनामी गोतस्कर गोली लगने से घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बता दें कि खरखौदा थाना पुलिस शुक्रवार सुबह हापुड़ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हापुड़ की ओर से बिना नंबर की एक ग्रे कलर की आई-20 कार आती दिखी तो पुलिस ने उसे रुकने के लिए इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने गाड़ी रोकने के बजाय दौड़ा दी। इसके बाद पुलिस ने कार का पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए और वहीं गिर पड़े। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाशों के नाम सोनू उर्फ ओमपाल पुत्र राज्यपाल निवासी छुछाई थाना किठौर, दूसरा सानू उर्फ नेपाली पुत्र चमन अब्दुल्लापुर थाना भावनपुर है। उनके पास से एक आई-20 कार, एक पिस्टल, एक तमंचा और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
खरखौदा थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।

वहीं सरूरपुर क्षेत्र में गुरुवार रात को पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एसओ सरूरपुर सतीश कुमार ने दो बदमाशों की घेराबंदी कर ली। गोतस्करों ने एसओ पर फायरिंग की तो जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। 

एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि अकरम पुत्र आस मोहम्मद व भोला पुत्र सलीम निवासी हर्रा थाना सरूरपुर पकड़े गए, जबकि आरिफ पुत्र यामीन निवासी हर्रा फरार हो गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों पर रोहटा थाने से 25-25 हजार का इनाम घोषित है। दोनों पर 17 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने मौके से एक बछड़ा, तीन चाकू, दो तमंचे, रस्सी और एक बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह रात में गोवंश का कटान कर मीट को बाइक पर ले जाते हैं सुबह दिन निकलने से पहले ही मीट को बेच देते थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed