फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five accused arrested in police encounter at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

मुठभेड़ में पुलिस की गोली का निशाना बने तीन बदमाश, पांच गिरफ्तार, दो हुए फरार

Sat, 07 Mar 2020 02:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Mar 2020 02:03 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों में से तीन को पैरों में गोलियां लगी हैं।

विज्ञापन
Five accused arrested in police encounter at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के गांव कुतुबपुर मार्ग पर पेड़ काटकर रोड होल्डअप कर रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों में से तीन को पैरों में गोलियां लगी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से चोरी की तीन बाइकों के साथ ही तमंचे-कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


मीरापुर थाना पुलिस बृहस्पतिवार रात कुतुबपुर गंगनहर झाल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुतुबपुर मार्ग पर बदमाशों की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो मेन रोड पर कटा पेड़ मिला, जिसके पास सात बदमाश खड़े थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: आखिर दबोचा गया शार्प शूटर राकेश, पुलिस ने पूछताछ के बाद किया चालान
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, पैरों में गोलियां लगने से तीन बदमाश वहीं गिर पड़े। उक्त तीनों के साथ ही पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को धर दबोचा, जबकि दो भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों में सलमूदीन पुत्र मुस्तकीम, अमजद पुत्र बाबू, फैजान पुत्र इलियास निवासी गांव भंडूरा सिखेड़ा, जीशान पुत्र अमीर हसन निवासी छपार और नौमान पुत्र अकरम निवासी ककरौली हैं। 

पुलिस के अनुसार सलमूदीन, अमजद व जीशान पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से दो तमंचे, एक मस्कट, कारतूस, चोरी की तीन बाइक बरामद की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों पर कई थानों में लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed