फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   first Religion changed after that arrested before weeding

धर्म परिवर्तन कराया, शादी से पहले धरे गए

Thu, 13 Jun 2019 05:08 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 13 Jun 2019 05:08 AM IST
सार

- रेलवे रोड पुलिस ने कार से दूसरे समुदाय के दो युवक और एक लड़की हिरासत में ली
- गुरुग्राम से मेरठ पहुंचे थे, आरोपी युवक सिवालखास निवासी, पहले भी जा चुका जेल

विज्ञापन
first Religion changed after that arrested before weeding
धर्म परिवर्तन कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 एक नाबालिग लड़की का पहले धर्म परिवर्तन कराया और अब शादी की तैयारी थी। एक कार में दूसरे समुदाय के दो युवक और एक लड़की होने की सूचना पर रेलवे रोड पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। लड़की युवक के साथ जाने पर अड़ी रही। पुलिस गुरुग्राम (हरियाणा) से उसके परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर दूसरे समुदाय के दो युवक कार से एक लड़की के साथ शारदा रोड स्थित एक फोटोस्टेट की दुकान पर पहुंचे थे। कागजातों की फोटोकॉपी करने के दौरान देखा गया कि आधार कार्ड पर दी गई जन्मतिथि के अनुसार लड़की नाबालिग थी और दूसरे समुदाय के युवक से उसका कोई संबंध नहीं था। शक होने पर इसकी सूचना संकल्प संस्था की अध्यक्ष अतुल शर्मा को दी गई। अतुल शर्मा की सूचना पर पुलिस ने रेलवे रोड क्षेत्र में गाड़ी पकड़ ली। दोनों युवकों और लड़की को पूछताछ के लिए थाने ले आए।
विज्ञापन

युवक के साथ जाने पर अड़ी रही
थाने में पूछताछ के दौरान दूसरे समुदाय के युवक ने अपने आपको सिवालखास जानी का निवासी बताया। जो फिलहाल गुरुग्राम में रह रहा है। लड़की मूल निवासी आसाम की है, जिसका परिवार वर्तमान में गुरुग्राम में रह रहा है। लड़की ने बताया कि वह उस युवक से प्रेम करती है। पिछले साल अक्तूबर में वह युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को बरामद किया। उसे उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया जबकि युवक को जेल भेज दिया था। युवक के जेल से बाहर आते ही उसने संपर्क साधा और दोनों ने शादी करने की योजना बना ली। तीन माह बाद वह बालिग हो जाएगी। इसके बाद दोनों शादी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने धर्म परिवर्तन की बात कुबूली
पुलिस हिरासत में मौजूद युवक ने बताया कि लड़की के परिजन मारपीट करते थे। इसलिए वह उसे लेकर घर से निकल गया। उसने शादी के लिए लड़की से धर्मपरिवर्तन की बात कही। जिस पर वह राजी हो गई। लड़की के परिजन अब उससे अपना कोई संबंध होने से भी इंकार करते हैं। ऐसे में वह उसे नहीं छोड़ सकता। लड़की के बालिग होने में तीन माह ही बचे थे इसलिए वह कागज तैयार कराने में जुटे थे।
---
परिजन आने पर कार्रवाई
लड़की के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। - इंद्रपाल, एसओ रेलवे रोड
लड़की छली न जाए
आरोपी युवक पहले जेल जा चुका है। हमारा प्रयास केवल यही है कि लड़की को छला ना जा सके। परिजन ही तस्वीर साफ करेंगे। -अतुल शर्मा, अध्यक्ष, संकल्प संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed