{"_id":"5caa5a4abdec22142a720eba","slug":"firing-on-meerut-police-daroga-by-accused-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर बरसाईं गोलियां, बाल- बाल बचे दरोगा-सिपाही, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर बरसाईं गोलियां, बाल- बाल बचे दरोगा-सिपाही, आरोपी फरार
Mon, 08 Apr 2019 01:47 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
मेरठ के राधना गांव में हिस्ट्रीशीटर ने रविवार शाम पुलिस पर गोलियां बरसा दीं। इस दौरान सिपाही और दरोगा के अलावा रास्ते से जा रही एक महिला बाल-बाल बच गई। दरोगा द्वारा इंस्पेक्टर किठौर को सूचना दी गई। लेकिन जब तक गांव में पुलिस बल पहुंचा, कुख्यात फरार हो चुका था।
विज्ञापन
किठौर पुलिस के अनुसार राधना निवासी शहजाद उर्फ बबलू थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिसने कुछ दिन पहले सीतापुर से सामान से भरा ट्रक भी लूटा था। जिसके खिलाफ, लूट, डकैती और अन्य संगीन अपराध के दो दर्जन मामले दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर की तलाश में सीतापुर क्राइम ब्रांच भी दबिश दे रही है। राधना में शहजाद के अपने दोस्त के घर छिपे होने की सूचना पर एसआई शिवध्यान सिंह और सिपाही जितेंद्र पूनिया ने रविवार शाम करीब पांच बजे वहां दबिश दी। इस दौरान शहजाद ने पिस्टल से गोलियां चलाते हुए फरार हो गया। इस दौरान दरोगा ने हमले की सूचना इंस्पेक्टर किठौर प्रेमचंद शर्मा को दी। लेकिन थाने से पुलिस बल को पहुंचने में आधा घंटा लग गया। इस मामले में एसआई शिवध्यान सिंह ने शहजाद को नामजद करते हुए जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर पी रहे थे चाय
राधना गांव में दो माह पहले एनआईए भी हथियारों की तस्करी और आतंकी इनपुट पर छानबीन कर चुकी है। लेकिन उसके बाद भी पुलिस राधना गांव को लेकर अलर्ट नहीं है। दरोगा और सिपाही ही दबिश देने पहुंच गए। बताया गया कि जिस समय दरोगा और सिपाही पर फायरिंग हुई, इंस्पेक्टर थाने में लोगों के साथ चाय पी रहे थे। इस मामले में इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि फायरिंग की सूचना पर वह मौके पर पहुंच गए थे। हिस्ट्रीशीटर की तलाश में कई जगह दबिश दी गई। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
जांच कराएंगे
पुलिस की दबिश के दौरान हिस्ट्रीशीटर शहजाद फायरिंग कर फरार हो गया। इस मामले में यदि इंस्पेक्टर देरी से पहुंचे तो जांच कराई जाएगी। जल्द ही शहजाद को पकड़ लिया जाएगा। - अविनाश पांडेय, एसपी देहात
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/