फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fireworks flutter in the furniture warehouse

फर्नीचर गोदाम में आग से मची अफरा-तफरी

Mon, 27 May 2019 04:18 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 27 May 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
Fireworks flutter in the furniture warehouse
आग लगने के बाद जमा भीड़ - फोटो : आग लगने के बाद जमा भीड़
कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक पर रविवार दोपहर एक फर्नीचर गोदाम में आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने आठ गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से लगी आग से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर सेक्टर-6 निवासी मनोज कुमार गोयल का शाहपीर गेट इन्दिरा चौक पर भगवती सेफ एंड फर्नीचर के नाम से शोरूम है। रविवार दोपहर मनोज घर गए थे। शोरूम पर उनका बेटा प्रतीक बैठा था। करीब 3:15 बजे शोरूम के प्रथम तल पर आग लग गई। वहां काम कर रहे कर्मचारी जान बचाकर भागे। देखते ही देखते आग फैल गई। सूचना पर दमकल अधिकारी संजीव कुमार सिंह कई गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। गली संकरी होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सकरी गली होने के कारण आग बुझाना चुनौती बन गया था।
विज्ञापन

आसपास के घरों में आईं दरारें
आग लगने के समय शोरूम के प्रथम तल पर फर्नीचर की पॉलिश का काम चल रहा था। कुछ ही पल में आग ने प्रथम और द्वितीय तल के कुछ हिस्से को चपेट में ले लिया। आसपास रहने वाली राजवती, रानी देवी, ऊषा रानी, सतीश और ओंकार सिंह ने बताया है कि आग के चलते घरों में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग के चलते करना पड़ा रूट डायवर्ट
आग लगने के बाद इंदिरा चौक पर जाम लग गया। वाहनों से रुकने से वहां कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे कोतवाली इंस्पेक्टर सुभाष अत्री और सिविल लाइन इंस्पेक्टर अब्दुर्रहमान सिद्दीकी ने इन्दिरा चौक की ओर आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर जाम खुलवाया। आग बुझने तक पुलिस व प्रशासन के कई अफसर वहां मौजूद रहे।
शोरूम के कर्मचारियों ने दिखाई बहादुरी
आग लगने की सूचना पाकर आसपास के शोरूम पर काम करने वाले कर्मचारी भी आ गए। उन्होंने दमकल कर्मियों की आग बुझाने में मदद की। शोरूम के पिछले हिस्से पर कमरे की छत गिरने के बाद भी वह लोग जान जोखिम में डालकर आग तक पहुंचे और उसे बुझाया।

वर्जन-
लकड़ी का सामान होने के कारण आग भड़कती चली गई। उस पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आई है। फिलहाल नुकसान की वास्तविक जानकारी नहीं मिल पाई है। - अजय कुमार शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed