फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fighter shot, serious in protest against robbery

लूट के विरोध में फौजी को गोली मारी, गंभीर

Mon, 25 Feb 2019 02:43 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 25 Feb 2019 02:43 AM IST
सार


 सिर में गोली लगने से फौजी की हालत गंभीर
 पत्नी को स्कूटी चलाना सीखा रहे थे फौजी

विज्ञापन
Fighter shot, serious in protest against robbery
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन


 गंगानगर में सरेशाम पत्नी से लूटपाट करने के विरोध में बदमाशों ने फौजी को गोली मार दी। दंपति की चीख सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घायल फौजी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें आर्मी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।
गंगानगर बी ब्लाक निवासी सुनील चौधरी पुत्र तेज सिंह पंजाब में 9 जाट रेजीमेंट में हवलदार पद पर तैनात हैं। सुनील छुट्टी पर घर आए हुए हैं। वह रविवार शाम 6:45 बजे पत्नी वीना को पी-पाकेट स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास स्कूटी चलाना सिखा रहे थे। सुनील स्कूटी से कुछ दूर खड़े थे। तभी तीन बदमाश आए और वीना से कुंडल छीनने लगे। यह देख फौजी सुनील बदमाशों से भिड़ गए। तभी एक बदमाश ने फौजी के सिर में सटाकर गोली मार दी। यह देख लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। उन्हें देख बदमाश फरार हो गए। लोगों ने फौजी को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से उन्हें आर्मी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बदमाशों का सुराग नहीं
फौजी को गोली मारने वाले बदमाशों का रात तक कोई पता नहीं लग सका। सूचना पर एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ सदर देहात चक्रपाणि त्रिपाठी और एसओ गंगानगर रवि चंद्रवाल मौके पर पहुंचे। देर रात बदमाश की तलाश की गई, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। फौजी की हालत गंभीर बताई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फौजी 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनके दो बेटे अर्जुन और आदर्श है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed