फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father misbehave her teenage daughter in baghpat for a year, arrested

शर्मनाक: एक साल तक पिता ही लूटता रहा बेटी की अस्मत, किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2020 08:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jun 2020 08:03 PM IST
सार

किशोरी ने पुलिस बुलाकर दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Father misbehave her teenage daughter in baghpat for a year, arrested
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत के एक गांव में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति अपनी ही किशोर बेटी की एक साल तक आबरू लूटता रहा। शुक्रवार को विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। किशोरी ने परिजनों की मदद से पुलिस को बुलाकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
किशोरी ने छपरौली थाने पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार रात वह सोई हुई थी। करीब 11 बजे उसका पिता पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। हंगामे की बीच उसकी मां और बहन जाग गई। इस पर आरोपी पिता घर से भाग गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : यूपी: सहारनपुर में 57 विदेशी जमाती जेल से रिहा, वतन वापसी तक करना होगा ये काम  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि पिता एक साल से उसे प्रताड़ित कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। यह भी आरोप लगाया कि बहन के साथ भी पिता गलत व्यवहार करता है। उसने थाने पर तहरीर देकर आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed