फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   farari se lekar apharan

फरारी से लेकर अपहरण तक पुलिस की लापरवाही

Thu, 05 May 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
farari se lekar apharan
महा मंडलेश्वर के घर के बाहर खड़े क्षेत्रीय लोग - फोटो : अमर उजाला
महामंडलेश्वर के अपहरण में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। बीते साल 30 नवंबर को कुख्यात नजाकत उर्फ पप्पू पुलिस कस्टडी से भागा था। नजाकत बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है, यह अंदेशा पुलिस अधिकारियों को था। इसके बावजूद उसकी गिरफ्तारी का प्रयास नहीं किया गया। महामंडलेश्वर के अपहरण के बाद पुलिस की नींद टूटी है।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर के अपहरण के बाद पुलिस को तांत्रिक नजाकत की याद आई। बुधवार को पुलिस ने नजाकत का रिकॉर्ड खंगाला। पुलिस के मुताबिक एक महीने पहले नजाकत की मिर्जापुर में लोकेशन थी। खबर थी कि नजाकत किसी आपराधिक वारदात को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नजाकत के अधिकांश मामलों की जानकारी नटवर को होती थी। नजाकत से उसकी बीवी की मुलाकात कराने का काम भी नटवर करता था। नजाकत का महामंडलेश्वर के पास आना-जाना था। जिसके चलते पुलिस कुख्यात नजाकत को इस अपहरण से जोड़कर चल रही है। दावा है कि  करोड़ों रुपये की जमीन को लेकर यह अपहरण हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों को नजाकत से खतरा

नजाकत से कई लोगों को खतरा है। बिलाल हत्याकांड की पैरवी करने वालों को नजाकत ने धमकी दी हुई है। बिलाल हत्याकांड में नजाकत को सजा होना लगभग तय है। सभी की गवाही हो चुकी है।

चार टीमें गठित
एसएसपी ने महामंडलेश्वर को बरामद करने के लिए चार टीमें गठित की हैं। पुलिस ने नटवर व उसकी पत्नी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया है। पुलिस का कहना है कि नटवर की गिरफ्तारी के बाद महा मंडलेश्वर का पता चलेगा, साथ ही नजाकत तक पुलिस पहुंच सकती है।

मुंबई में हो सकता नजाकत
पुलिस कस्टडी से भागा नजाकत उर्फ पप्पू मुंबई में छुपा हो सकता है। नजाकत लगातार मेरठ में अपने लोगों के संपर्क में है। नजाकत बार-बार अपने ठिकाने बदलता रहता है। पुलिस ने पिछले पांच महीने का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया।  


कहीं दूसरा मामला तो नहीं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह महामंडलेश्वर का अपहरण हुआ है, उसे लगता कि मामला कोई दूसरा है। पुलिस प्रॉपर्टी को लेकर अपहरण होने पर भी जांच में जुटी है। महामंडलेश्वर के अगवा होने के बाद परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed