फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Factory of Illegal weapon is busted in Meerut and four accused arrested

मेरठ में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, दबोचे गए चार आरोपी, भारी मात्रा में असलहा बरामद

Wed, 13 Nov 2019 11:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Factory of Illegal weapon is busted in Meerut and four accused arrested
मौके पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में तोफापुर के जंगल में खंडहर मकान में चल रही तमंचा फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से चार आरोपी पकड़े गए।

विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि इंचौली थानाध्यक्ष वरुण शर्मा और क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार की टीम ने इस तमंचा फैक्टरी का खुलासा किया। मौके से पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अलीमुद्दीन पुत्र अजीज लुहार व साबिर पुत्र अजीज निवासी फलावदा, हारून पुत्र दफेदार निवासी एवन कॉलोनी हुमायूं नगर लिसाड़ीगेट और शहजाद पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी गढ़ी रसूलपुर थाना मीरापुर मुजफ्फरनगर बताए। पूछताछ में सामने आया कि अलीमुद्दीन व साबिर सगे भाई हैं जो साल 2017 में थाना दौराला से तमंचा फैक्टरी के खुलासे में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: आईएसआईएस को भी सप्लाई होते रहे हैं किठौर से असलहे, फिर सवालों के घेरे में मेरठ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैला जाल
एसएसपी के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से ऑन डिमांड तमंचे बना रहे थे। मेरठ के अलावा बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर आदि जिलों में वे तमंचे सप्लाई करते थे। एक तमंचा 2500 से 3000 रुपये में बेचते थे। एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर नए सिरे से पूछताछ की जाएगी कि कितने तमंचे व पिस्टल वे बेच चुके हैं। कौन-कौन इनके गिरोह में शामिल हैं।

फैक्टरी से बरामद सामान   
43 तमंचे देशी 315 बोर, एक डबल बैरल बंदूक देशी 12 बोर, 13 नाल छोटी, तमंचों की 50 पत्ती, तीन दर्जन ट्रिगर, 12 लकड़ी की चाप (बट बनाने में प्रयुक्त), दो कारतूस, दो ड्रिल मशीन, दो ग्राइंडर मशीन, दो दर्जन ब्लेड, एक वेल्डिंग मशीन, एक सेट डाई 315 नंबर, 12 रेती, तीन छोटी-बड़ी आरी, चार लोहे की चादर, पांच पेंचकस, तीन संडासी, दो प्लास, एक भट्टी झोकने का पंखा आदि बरामद किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed