फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in UP, and arrested of fake journalist in muzaffarnagar

मुठभेड़ में दबोचा गया फर्जी पत्रकार, बरामद हुआ तमंचा-कारतूस और आपत्तिजनक सामान

Mon, 17 Dec 2018 10:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
Encounter in UP, and arrested of fake journalist in muzaffarnagar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

यूपी की मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में जटवाड़ा नहर पुल से फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस, चोरी की बाइक व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने के बाद पूछताछ की गई तो वह बदमाश निकला। उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइकें, मास्टर चाबियां, फर्जी प्रेस आईडी, नकली नोटों की गड्डियां और अन्य सामान बरामद किया गया।  

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ककरौली थाने के एसआई शिवकुमार रविवार देर रात टीम के साथ जटवाड़ा नहर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जानसठ की तरफ से आते संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया तो बाइक फिसलने से वह गिर पड़ा, जिसे जवाबी कार्रवाई कर दबोच लिया गया।

विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार, आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस के साथ ही काले रंग का एक बैग मिला, जिसमें से निजी टीवी चैनल की आईडी, फर्जी प्रेस कार्ड, सात सौ-सौ रुपये की नकली गड्डियां, पांच मुहरें और मास्टर चाबियां बरामद की गईं। आरोपी के पास से मिली बाइक भी जांच में चोरी की पाई गई, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन और बाइकें भी बरामद की गईं। 

एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नवाब उर्फ आफताब उर्फ आबिद पुत्र हाशिम उर्फ कासिम निवासी गांव बिहारी, सिखेड़ा, हाल निवासी गौतमनगर रामराज है, जिसके खिलाफ मुरादाबाद में वाहन चोरी के कई मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। आरोपी फर्जी प्रेस आईडी की आड़ में पत्रकार होने का दावा कर वाहन चोरी के साथ ही धोखाधड़ी व अन्य अवैध धंधों को लंबे समय से अंजाम देता आ रहा था। एसएसपी ने फर्जी पत्रकार को दबोचने वाली पुलिस टीम की जमकर सराहना की है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed