फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Saharanpur and shot of twenty five thousand accused by police officer and arrested

यूपी: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2019 11:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Mar 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
Encounter in Saharanpur and shot of twenty five thousand accused by police officer and arrested
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

आठ साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी रोहित उर्फ काकू को सहारनपुर पुलिस ने दिल्ली रोड पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़ा गया आरोपी रोहित लूट के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है। 

विज्ञापन


गुरुवार देर रात सदर कोतवाली पुलिस दिल्ली रोड पर ग्राम मवीकलां के निकट चेकिंग कर रही थी। लगभग डेढ़ बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकले। सूचना पर कुतुबशेर थाना पुलिस और स्वाट टीम भी पहुंच गई और आरोपियों की घेराबंदी की। छिंदवाना रोड पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने पर एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश 25 हजार रुपये का इनामी रोहित उर्फ काकू पानीपत (हरियाणा) का रहने वाला है। 2011 में सदर कोतवाली क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। तभी से पुलिस काकू को तलाश कर रही थी। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल, आधार कार्ड,  ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन बरामद किया है। एसपी सिटी ने बताया कि काकू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि फरार बदमाश सुरेंद्र है। बरामद मोटर साइकिल उन्होंने पांच माह पूर्व सहारनपुर से ही चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस पुलिसकर्मियों की घेराबंदी से भी बच निकला सुरेंद्र
गुरुवार रात पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक बदमाश सुरेंद्र पुलिस को चकमा देकर बच निकला, जबकि सदर कोतवाली, कुतुबशेर थाना एवं स्वाट टीम के दस पुलिसकर्मियों ने बदमाशों की घेराबंदी की थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed