फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dr shalini arya

डॉ शालिनी मर्डर केस में हवाई साबित हुए दावे

Tue, 08 Sep 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 08 Sep 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
dr shalini arya

डॉक्टर शालिनी की हत्या के मामले में पुलिस आठ दिन में लंबे चौड़े दावे करने के अलावा एक कदम भी नहीं चली। पुलिस न तो आरोपी डॉ. विशाल को गिरफ्तार कर सकी और न ही बिसरा रिपोर्ट मंगवा सकी। सोमवार को आगरा और दिल्ली से पुलिस खाली हाथ ही लौटी। इस सनसनीखेज और गंभीर प्रकरण में भी पुलिस अधिकारियों के तमाम दावे हवा-हवाई ही साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन


विगत 30 अगस्त को डॉक्टर शालिनी को गंभीर हालत में डॉक्टर विशाल जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया था। डॉक्टर विशाल अपनी मां को साथ लेकर भागा हुआ है। पुलिस तभी से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास करने के दावे करती आ रही है। यह भी दावा किया गया कि डॉ. शालिनी की बिसरा रिपोर्ट भी आगरा से जल्द मंगवाई जा रही है। सोमवार को यह सच सामने आया कि इस गंभीर प्रकरण पर पुलिस अफसर केवल दावों के बल पर ही मामला टालते आ रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो आरोपी डॉ. विशाल फरार होने से पहले पूरा मामला मैनेज करके गया था। जिसके चलते सदर बाजार थाना पुलिस ने उसको भागने का पूरा मौका दिया। बता दें कि एसएसपी डीसी दूबे ने कहा था कि बिसरा रिपोर्ट लेकर भेजा गया सिपाही तीन दिन में वापस लौटेगा। सोमवार को सिपाही वापस लौटा, लेकिन रिपोर्ट नहीं आई। वहीं, आरोपी डॉ. विशाल की तलाश में दिल्ली भेजी गई पुलिस टीम भी खाली हाथ लौट आई। चौतरफा दबाव पड़ने पर पुलिस अफसरों ने डॉ. विशाल के मकान में सर्च वारंट लेकर तलाशी कर सुबूत जुटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसमें भी कुछ हासिल नहीं हुआ। पुलिस की कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति और सास के खिलाफ गैर जमानती वारंट
मेरठ। डॉ. शालिनी हत्याकांड में अभियुक्त पति डॉ. विशाल आर्य और डॉ. शालिनी की सास वीना आर्य के खिलाफ  न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेश चंद्र ने सोमवार को गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। गौरतलब है कि डॉ. शालिनी की हत्या के बाद से दोनों अभियुक्त फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दावा किया कि दबिश के दौरान दोनों आरोपी अपने घर नही मिले और न ही दोनों अभियुक्त का कोई सरेंडर प्रार्थनापत्र न्यायालय में लंबित है। यह भी पता चला कि हाईकोर्ट से भी कोई स्टे ऑर्डर जारी किया गया है। इन आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अभियुक्त पति व सास के खिलाफ  दहेज मांगने, प्रताड़ित करने, हत्या करने, धमकी देने संबंधी धाराओं में गैर जमानती वारंट जारी कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed