{"_id":"6a8b48ddb31026b6650e9427","slug":"clash-between-two-groups-over-overcharging-for-goods-several-injured-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1049334-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सामान के ज्यादा पैसे लेने पर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सामान के ज्यादा पैसे लेने पर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी महावतपुर गांव में दुकान पर सामान के अधिक पैसे लेने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें दोनों पक्षों के दो से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भंगेड़ी महावतपुर निवासी अफजाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी तीन वर्षीय बेटी गांव की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने सामान के निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे ले लिए। बाद में हिसाब करने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने दुकानदार से अधिक रकम लेने का विरोध किया।
आरोप है कि इसी बात पर दुकानदार पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। परिजन घायलों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका मेडिकल कराया गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में मामूली बात को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों को मेडिकल पर्ची देकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।