फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Double Murder in Muzaffarnagar: body of financier Amit partner Anuj was found buried in the ground

मुजफ्फरनगर: फाइनेंसर अमित के हत्यारोपी साथी अनुज का शव जमीन में दबा मिला, इस बाद पर हुई दोनों दोस्तों की हत्या

Sun, 05 Jul 2020 08:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Jul 2020 08:14 PM IST
सार

-दूसरे फाइनेंसर अनुज चौधरी की भी लाश मिली
- लेनदेन को लेकर कुछ लोगों ने की दोनों दोस्तों की हत्या
-अनुज के साथी अमित का 30 जून को मिला था शांति नगर में शव

विज्ञापन
Double Murder in Muzaffarnagar: body of financier Amit partner Anuj was found buried in the ground
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

मुजफ्फरनगर शामली के फाइनेंसर अमित के हत्यारोपी साथी अनुज चौधरी उर्फ अन्नू की भी हत्या कर दी गई। उसका शव पुलिस ने छपार थाना क्षेत्र के गांव बढेड़ी के जंगल से जमीन में दबा हुआ मिला है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसी की निशानदेही पर शव बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पैसों के लेनदेन को लेकर डबल मर्डर किया गया है। पुलिस दोहरे हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश में लगी है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सोमवार को दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शामली जनपद के गांव सिंभालका निवासी अमित अपने साथी नईमंडी क्षेत्र के शांतिनगर के अनुज चौधरी उर्फ अन्नू के साथ फाइनेंस का काम करता था। सोमवार 29 जून को अचानक अमित और अनुज चौधरी के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जून मंगलवार को शांतिनगर स्थित अनुज के मकान में अमित का शव मिला था। जिसके सिर पर प्रहार कर हत्या की गई थी। अनुज लापता था ।जिस पर मृतक अमित के पिता राजकुमार ने अनुज पर ही उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

 पुलिस तभी से इस मर्डर मिस्ट्री में जुटी हुई है। जांच पड़ताल और मोबाइल फोन की सीडीआर के अनुसार पुलिस ने एक संदिग्ध को उठाकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर अनुज की भी उसी रोज हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आज दोपहर अनुज का शव छपार थाना क्षेत्र के गांव बढेड़ी के जंगल से बरामद कर लिया।

 इंस्पेक्टर नई मंडी योगेश शर्मा ने बताया कि अनुज चौधरी मूल रूप से बुलंदशहर के थाना अगौता के गांव शैकली का निवासी था, जो काफी समय से मुजफ्फरनगर में ही रह रहा था। पढ़ाई के दौरान उसकी मित्रता सिम्भालका निवासी अमित के साथ हुई थी। दोनों फाइनेंस का काम करने लगे थे। यहां शांतिनगर में मकान में रहते थे। फिलहाल हत्याकांड में शामिल अन्य हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस छानबीन में लगी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच-पड़ताल के अनुसार डबल मर्डर का कारण अभी पैसों का लेनदेन सामने आया है। हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होने परऔर  स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed