फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DN College

डीएन कॉलेज में छेड़छाड़, दो गुटों में संघर्ष  

Fri, 18 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 18 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
DN College
मारपीट में घायल हुआ छात्र नेता। - फोटो : अमर उजाला
डीएन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। एबीपीवी के समर्थित छात्रों ने बाहरी युवकों को बुलाकर छात्रसंघ अध्यक्ष के ऑफिस में तोड़फोड़ और मारपीट कर दी। जिसमें छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन छात्र घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


डीएन डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीएससी की एक एक छात्रा के साथ तीन छात्रों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी छात्रों ने अश्लील टिप्पणी कर दी। जिसके बाद पीड़ित छात्रा समाजवादी छात्रसभा से छात्रसंघ अध्यक्ष भानू प्रताप के ऑफिस में पहुंची। छात्रा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष भानु प्रताप ने विरोध किया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके बाद आरोपी छात्रों ने फोन करके एक दर्जन से अधिक बाहरी युवकों को बुला लिया। जिसके बाद आरोपी मोहित, आकाश और शुभम दर्जनों युवकों के साथ कॉलेज के पिछले गेट को तोड़ते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष के कार्यालय में पहुंच गए। जहां आरोपी छात्रों ने भानु प्रताप के साथ मारपीट करते हुए हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ मारपीट होती देखकर उसके बचाव में अन्य छात्र भी मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडो से पीटना शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे वहां भगदड़ मच गई। उसके बाद भी हमलावरों ने छात्रसंघ अध्यक्ष के ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग कर दी। ऑफिस की कुर्सियों को बाहर फेंकते हुए शीशे भी तोड़ दिए।

कॉलेज में तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना कंट्रोल रूम पर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ देहली गेट विरेंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर छात्र मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल भानु प्रताप और आदेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मोहित सिवाच, आकाश बालियान, शुभम, जसवीर, रोबिन और पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

बवाल न करा दें छात्र गुट
पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्र आकाश बालियान एबीवीपी के पैनल से चुनाव लड़ चुका है। जिसके बाद दोनों गुटों में कई बार टकराव हो चुका है। डीएन कॉलेज के अलावा मेरठ कॉलेज और विवि कैंपस में भी छात्र गुटों में संघर्ष पुलिस के लिए सिरदर्द बनता रहा है। पीड़ित छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना है कि उसके ऑफिस में तोड़फोड़ पूरी प्लानिंग के साथ की गई है। आरोपी छात्रों ने 15-20 बाहरी युवकों को बुला रखा था। 

----------------
एसओ को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। तहरीर के आधार पर आरोपी छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।- ओपी सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed