{"_id":"58fd1ea74f1c1bb1028b499b","slug":"dm-s-cug-number-hacked-threat-to-vhp-leader-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISIS का पाकिस्तानी एजेंट बोला- हिंदू गिरी छोड़ दे, नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ISIS का पाकिस्तानी एजेंट बोला- हिंदू गिरी छोड़ दे, नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे
amar ujala meerut
Updated Mon, 24 Apr 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
थाने में तहरीर देते संगठन के सदस्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना निवासी विहिप के जिला मंत्री को रविवार सुबह डीएम मुजफ्फरनगर का सीयूजी नंबर हैक कर दो बार जान से मारने की धमकी देेने पर सनसनी फैल गई। इसके थोड़ी देर बाद ही तीसरी बार भी पाकिस्तान के नंबर से आईएसआईएस का एजेंट बताकर धमकी दी गई। डीएम मुजफ्फरनगर के अनुसार उनके सरकारी नंबर को हैक करके किसी ने यह धमकी दी है। जिसके लिए एसएसपी मुजफ्फरनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, मेरठ में इसकी जांच क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मेरठ के कस्बा मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सौरभ शर्मा विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री हैं। सौरभ के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10:30 बजे उनके मोबाइल पर 9454417574 नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईएसआईएस का एजेंट बताते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसे मजाक समझकर कॉल काट दी। थोड़ी देर बाद दोबारा उसी नंबर से कॉल करके वही धमकी दोहराई गई। इस बार कॉल करने वाले ने उनके साथ अभद्रता भी की। तीसरी बार मोबाइल पर पाकिस्तान के नंबर 0923076550065 से कॉल आई। इस बार भी कॉल करने वाले ने खुद को आईएसआईएस का एजेंट बताते हुए उन्हें गालियां देते हुए फिर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
ट्रू कॉलर पर किया सर्च
सौरभ के अनुसार जब ट्रू कॉलर पर डालकर बीएसएनएल के नंबर की जांच की, तो यह जिला मुजफ्फरनगर के डीएम डीके सिंह का सीयूजी नंबर निकला। सौरभ ने कार्यकर्ताओं के साथ मवाना कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, धमकी देने का पता चलते ही मेरठ और मुजफ्फरनगर के अधिकारियों के बीच फोन घनघना उठे। डीएम के निर्देश पर एसएसपी मुजफ्फरनगर ने विभाग के तकनीशियनों को मामले के खुलासे में लगाया है।
विज्ञापन
‘हिंदू गिरी छोड़ दे वरना परिवार को मार देंगे’
धमकी देने वाले खुद को आतंकी संगठन का एजेंट बताते हुए कहा कि हिंदुओं का बहुत नेता बना फिरता है। या तो हिंदू गिरी छोड़ दे, नहीं तो तेरे साथ तेरे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। हमारे लोग तेरे आसपास ही हैं और तेरे हर काम पर हमारी निगाह है। दूसरे मोबाइल नंबर से उसे कहा गया कि सुधर जा।
आरोपी जल्द पकड़ेंगे
डीएम, मुजफ्फरनगर डीके सिंह ने बताया कि मेरे सीयूजी नंबर को हैक करके धमकी दी गई है। नंबर की जांच के लिए एसएसपी को खत लिखा है। कप्तान ने जांच शुुरू करा दी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।
साइबर सेल को लगाया
एसपी देहात मेरठ श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि ये बेहद गंभीर मामला है। साइबर सेल को इसकी जांच में लगा दिया गया है। साइबर सेल ने ट्रेकिंग वर्क शुरू कर दिया है। कुछ जानकारियां भी मिली हैं। कोशिश है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।
कोई वारदात न हो जाए
विहिप नेता सौरभ शर्मा का कहना है कि वैसे तो मुझे कोई डर नहीं है। लेकिन जिस प्रकार धमकी देने वाले ने डीएम मुजफ्फरनगर का सीयूजी नंबर प्रयोग किया, उससे अंदेशा है कि कहीं मेरे साथ कोई वारदात न हो जाए। इस संबंध में सोमवार को एसएसपी मेरठ से मिलकर सुरक्षा की मांग की जाएगी।