{"_id":"58139f324f1c1b994fbc4c47","slug":"delhi-road-pull-par-goli","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिल्ली रोड पर पुल के बीच प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली रोड पर पुल के बीच प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 29 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड स्थित अतुल माहेश्वरी सेतु पर प्रॉपर्टी डीलर को बदमाशों ने गोलियां मारीं और फरार हो गए। लोगों ने लहूलुहान प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पड़े दो तमंचे बरामद किए हैं।
देहली गेट थानाक्षेत्र के पत्ता मोहल्ला निवासी हरिकिशन (52) की दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस के पास छह बीघा खेती की जमीन है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे हरिकिशन बाइक से खेत पर जा रहे थे। अतुल माहेश्वरी सेतु के बीच में पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया और दो गोली मार दीं। एक गोली पेट में और दूसरी कमर में लगी। हरिकिशन चीखते-चिल्लाते जमीन पर गिर पड़े। ओवरब्रिज पर गोली मारते देखकर अफरातफरी मच गई। हमलावरों के फरार होने पर कुछ लोगों ने घायल को टेंपो से बागपत रोड स्थित केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी लगते ही एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी और एसओ टीपीनगर अस्पताल पहुंचे। एसपी सिटी ने घायल को देखा और वहां से चले गए। वजह यह रही कि हरिकिशन के दोनों भाई एसपी सिटी को पुलिस अधिकारियों से मांगी गई सुरक्षा से संबंधित प्रार्थना पत्र दिखा रहे थे।
एसपी सिटी के प्रति आक्रोश
पीड़ित परिवार ने एसपी सिटी के प्रति आक्रोश जताया। पीड़ित परिवार ने कहा कि हरिकिशन ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई थी। घटना कैसे हुई और किसने की, यह बात एसपी सिटी ने सुनना भी मुनासिब नहीं समझा और चले गए। जबकि, हरिकिशन पर यह दूसरा जानलेवा हमला है। दो अगस्त 2014 को दिल्ली रोड पर हरिकिशन पर एक बिल्डर ने हमला कराया था। जिसका मुकदमा टीपीनगर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
जमीन को लेकर हुआ विवाद
हरिकिशन के भाई शिवराज और सुशील ने बताया कि सूर्या पैलेस के पास छह बीघा जमीन को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है। गुलमोहर कॉलोनी टीपीनगर निवासी बिल्डर राकेश गुप्ता उनकी जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है। राकेश गुप्ता, उसके भाई दिनेश गुप्ता, भांजे विशाल गुप्ता, राजू व चमन लोधी ने हमला कराया है।