{"_id":"58067f6a4f1c1b592c70405f","slug":"dead-body-on-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर डाल गए साथी का शव, हत्या का शोर मचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पर डाल गए साथी का शव, हत्या का शोर मचा
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:58 PM IST
विज्ञापन
थाने पर हंगामा करते किशनपुरा के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी का शव मंगलवार देर रात उसके साथी बिना कुछ बताए उसके घर पर डालकर चले गए। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हत्या का शोर मच गया। पुलिस से शव लाने वालों का पता लगाकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि ट्रक से माल उतारते हुए करंट लगने से उसकी मौत हुई है। पुलिस घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी
मोहल्ला किशनपुरा, टीपी नगर निवासी सुनील (26) पुत्र गंगाराम टीपी नगर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर काम करता था। परिजनों के अनुसार मंगलवार को सुनील काम पर गया था। रात करीब 10:30 बजे उसके साथ काम करने वाले तीन युवक एक टेंपो में सुनील का शव लेकर उसके घर पहुंचे। घर पर सुनील की बहन मौजूद थी। आरोप है कि तीनों युवक बिना कुछ बताए शव को छोड़कर भाग गए। उसकी बहन चिल्लाती हुई उनसे पीछे दौड़ी। लेकिन वह नहीं रुके ।
लाश देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। मोहल्ले में सुनील की हत्या का शोर मच गया। मौके पर पार्षद विनोद उपाध्याय पहुंचे और टीपी नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सुनील का शव लाने वालों का पता लगाया तो वह सुनील के साथी कर्मचारी निकले। युवकों ने बताया कि सुनील लिसाड़ी गेट के फतेहउल्लापुर में एक पार्टी का माल उतारने गया था। वहां माल उतारते समय बिजली के तार से ट्रक में करंट उतर गया था। जिसकी चपेट में सुनील आ गया था। जिसके यहां माल उतर रहा था, वही व्यक्ति उसे डॉक्टर के पास ले गया था। लेकिन उसकी जान नहीं बची। बाद में यह लोग ट्रांसपोर्ट कंपनी पर उसका शव देकर चले गए। जिसे उन्होंने उसके घर पहुंचा दिया। सुनील के परिजन और मोहल्ले वाले इसे हत्या बताकर जांच की मांग कर रहे थे। एसओ टीपी नगर हंसराज भदौरिया के अनुसार घटनास्थल लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र है। वहीं केस दर्ज कराकर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, कार्यवाहक एसओ लिसाड़ी गेट मनोज शर्मा ने बताया कि टीपी नगर पुलिस से सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। परिजन तहरीर देते हैं तो मामला दर्ज किया जाएगा।