फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of professor Dr. Ranjan Kumar of Shaheed Mangal Pandey Girls Degree College was found in room

Meerut: गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर की लाश मिलने से सनसनी, इस हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 26 Mar 2024 02:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Mar 2024 02:16 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में शहीद मंगल पांडे गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उनका शव घर के अंदर बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dead body of professor Dr. Ranjan Kumar of Shaheed Mangal Pandey Girls Degree College was found in room
जांच करती पुलिस और प्रोफेसर का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शहीद मंगल पांडे गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. रंजन कुमार का शव उनके घर में पड़ा मिला। शव की हालत देखकर लग रहा है कि प्रोफेसर की मौत दो दिन पहले हुई हो। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया गया कि प्रोफेसर रंजन कुमार बाथरूम में उलटे पड़े मिले। उनके माथे पर गहरी चोट लगी थी। खून बहने की वजह से मौत मानी जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रोफेसर कॉलेज के पीछे बिल्डिंग में अकेले किराये के कमरे में रहते थे। उनकी मौत की सूचना पर पत्नी और परिजन बिहार के छपरा से फ्लाइट द्वारा मेरठ के लिए रवाना हो गए हैं। कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: Bijnor: पुरानी रंजिश के चलते हरेवली में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, घटना से परिवार में पसरा मातम

कॉलेज के प्रोफेसर का कहना है कि होली की तीन दिन की छुट्टी थी। 22 मार्च को कॉलेज का वार्षिक सम्मेलन था, जिसमें वह शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि 22 या 23 को ही गिरकर उनकी मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़ें: यहां जन्मे हैं रामायण के ‘श्रीराम’: भाजपा से इस सीट के उम्मीदवार गोविल बनाना चाहते थे बिजनेसमैन; बन गए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed