फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DCP car stolen from Delhi recovered from Hapur, changed chassis number in Sotiganj

दिल्ली से चोरी डीसीपी की कार हापुड़ से बरामद, सोतीगंज में बदला चेसिस नंबर, कबाड़ियों की पैरवी कर रहे सिपाही पर बैठी जांच 

Mon, 13 Jul 2020 11:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Jul 2020 11:48 PM IST
सार

  • -सोतीगंज में बदला गया डीसीपी की फॉर्च्यूनर कार का चेसिस नंबर 
  • -कबाड़ियों की पैरवी में उतरे दो सिपाहियों पर आईजी ने बैठाई जांच

विज्ञापन
DCP car stolen from Delhi recovered from Hapur, changed chassis number in Sotiganj
Toyota Fortuner -file photo - फोटो : Toyota

विस्तार

दिल्ली से चोरी डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) की फॉर्च्यूनर कार का चेसिस नंबर सोतीगंज में बदलकर उसे मुजफ्फरनगर में बेच दिया गया। पोल खुलते ही पुलिस वाले कबाड़ियों की पैरवी में आए। किरकिरी होते ही कबाड़ियों ने लावारिस हालत में कार को हापुड़ में छुड़वा दिया। इस मामले में कुछ पुलिसकर्मियों पर भी जांच बैठ गई है।

विज्ञापन

 
दिल्ली के सुभाष बाजार थाना क्षेत्र के शकरपुर से एक जुलाई को डिप्टी कमिश्नर की फॉर्च्यूनर कार चोरी हुई थी। यह गाड़ी शैली यादव के नाम से है। पुलिस के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर के एक रिश्तेदार हापुड़ में आईपीएस अफसर हैं। इसके बाद गाड़ी की तलाश में दिल्ली के साथ हापुड़ पुलिस भी जुट गई। गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगा था। उसकी अंतिम लोकेशन सरधना के नवादा गांव में मिली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी को सोतीगंज लाया गया। वहां चेसिस नंबर बदलकर मुजफ्फरनगर के एक शातिर चोर को गाड़ी भेज दी गई। उसने सरधना के नवादा में अपने रिश्तेदार के यहां गाड़ी पहुंचा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खून...खून... कहते दादी की ओर दौड़ी मासूम, चंद मिनटों में बिखर गया कुनबा, गम में डूबा पूरा गांव, तस्वीरें 

गाड़ी को दूसरे राज्य में भेजने की तैयारी हो चुकी थी। उससे पहले ही हापुड़ पुलिस ने सोतीगंज में इस गाड़ी की जानकारी जुटा ली। हापुड़ पुलिस ने कबाड़ी पर दबाव बनाया तो क्राइम ब्रांच में तैनात दो पुलिसकर्मी उनकी पैरवी में उतर गए।  

गाड़ी मिल जाएगी कबाड़ी को परेशान न करो
सिपाहियों ने हापुड़ पुलिस से शर्त रखी कि गाड़ी वापस मिल जाएगी, लेकिन कबाड़ी को कुछ नहीं होना चाहिए। 13 दिन बाद चोरों ने फॉर्च्यूनर को हापुड़ में लावारिस हालत में छोड़ दिया। हापुड़ की बहादुरगढ़ पुलिस ने फॉर्च्यूनर को बरामद करना बताया है।   
 
हापुड़ पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर की फॉर्च्यूनर गाड़ी को बरामद किया है। पैरवी में जिन पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए है, उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। चोरों या कबाड़ी के साथ पुलिस की सेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -प्रवीण कुमार, आईजी, मेरठ रेंज

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed