फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   daroga bharti file meerut

आम आदमी लेकर पहुंचा दरोगा भर्ती की फाइल

Tue, 22 Sep 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 22 Sep 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
daroga bharti file meerut

मामला पुलिस की घोर लापरवाही और बड़ा ही चौंकाने वाला है। हाल में हुई दरोगा भर्ती की फाइल तीन दिन पहले अचानक गायब हो गई। किसी अफसर को इसकी भनक तक नहीं लगी। सोमवार दोपहर एक आम आदमी फाइल को लेकर पुलिस ऑफिस पहुंचता है। एसपी देहात को बताया कि यह फाइल उसे एक बदमाश के गिरे बैग से मिली है। डीलिंग क्लर्क को बुलाया जाता है तो वह फाइल चोरी की जानकारी किसी को न बताने की गलती स्वीकार कर लेता है।

विज्ञापन


पुलिस ऑफिस में सोमवार दोपहर एक आम आदमी बैग लेकर पहुंचा। उसने बताया कि पुलिस से संबंधित एक फाइल उसको मिली है। यह सुनकर ऑफिस पर तैनात पुलिसकर्मी उसे एसपी देहात के पास ले गए। एसपी देहात के हाथ में उसने दरोगा भर्ती से जुड़ी फाइल थमा दी। यह फाइल अनजान आदमी के पास कैसे पहुंची, यह देखकर एसपी देहात भी हैरान रह गए। एसपी ने उससे तसल्ली से फाइल के बारे में पूछा। एसपी देहात के मुताबिक उक्त युवक  ने बताया कि बाइक चोरी करने का प्रयास करते समय बदमाशों को उसने पकड़ना चाहा। बदमाश बैग छोड़कर फरार हो गए। बैग की तलाशी ली तो उसमें यह फाइल मिली।
विज्ञापन


एसपी देहात ने इस फाइल को पुलिस हेडक्वार्टर ले जाने वाले बाबू दनवीर सिंह को अपने ऑफिस में बुलाया।  काफी देर बाद बाबू एसपी देहात के पास पहुंचा। उससे फाइल के बारे में पूछा गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बाबू ने बताया कि दरोगा भर्ती से जुड़ी फाइलोें को लेकर तीन दिन पहले पीएचक्यू गया था। जिसमें एक फाइल में कुछ त्रुटि होने के चलते वापस हो गई। वापसी के दौरान अचानक फाइल गायब हो गई। हालांकि अफसर बाबू की बात पर विश्वास करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के पास कैसे पहुंची फाइल
भले ही पुलिस ऑफिस में तैनात बाबू दनवीर ने फाइल गुम होना बताया। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर बदमाशों के पास फाइल कैसे पहुंची। इसको लेकर पुलिस महकमे में चर्चा बनी हुई है। दनवीर ने फाइल चोरी की न तो रिपोर्ट दर्ज कराई और न ही पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। उसके सामने क्या ऐसी मजबूरी थी कि वह तीन दिन तक मामले को दबाकर बैठा रहा।

कोट
दरोगा भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाबू से फाइल चोरी हुई, लेकिन उसने किसी पुलिस अफसर को नहीं बताया। बाबू से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके खिलाफ जांच बैठा दी गई।- कैप्टन एमएम बेग, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed