{"_id":"59731d624f1c1b5e148b4970","slug":"dalit-shot-dead-on-water-dispute-police-force-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवलिंग पर जल चढ़ाने को लेकर विवाद, दलित युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवलिंग पर जल चढ़ाने को लेकर विवाद, दलित युवक को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
दलित युवक को गोली मारी
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांव हिलवाड़ी में पहले जलाभिषेक करने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी और मारपीट के बाद एक दलित युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे की है। गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान दलित युवक रीटू पहुंचा तो उसका पहले जल चढ़ाने को लेकर जाट पक्ष के युवकों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर युवकों ने फायरिंग की। इसमें रीटू घायल हो गया। उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। आरोपियों में दो युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/