मेरठ में गोलियां बरसाकर युवक की हत्या, दो भाइयों पर आरोप, तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
मेरठ में एचएच-58 स्थित वेदव्यासपुरी में बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। सूचना पर एसओ टीपीनगर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप दो भाइयों पर लगाया है।
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (25) पुत्र सूरजमल वेदव्यासपुरी स्थित नीलकंठ कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। शनिवार शाम सात बजे प्रदीप शोभापुर में परिवार के लोगों से मिलकर आ रहा था। नीलकंठ में घर के पास ही बाइक सवार दो बदमाशों ने प्रदीप कुमार को घेर लिया और गोलियां बरसा दी। इससे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात पर लोगों का गुस्सा फूट गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जानकारी ली।
वहीं लोगों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पीड़ित परिवार के लोगों ने शोभापुर निवासी संदीप और उसके चचेरे भाई विपिन पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: मां ने प्रेमी संग रची साजिश, फिर बेटे को दी दर्दनाक मौत, अनैतिक संबंधों का करता था विरोध
एसओ टीपीनगर दिनेश शुक्ला ने बताया है कि जनवरी 2019 में शोभापुर निवासी प्रेमी युगल नितिन व कोमल ने खुदकुशी की थी। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार नहीं माना। नितिन के परिजनों को अंदेशा था कि प्रदीप की वजह से प्रेमी-युगल ने खुदकुशी की है। इसके चलते नितिन के भाई संदीप और विपिन ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रदीप के परिजनों ने संदीप व उसके चचेरे भाई विपिन पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश देने में लगी है। - चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/