मेरठ: लूट के विरोध में मौसी-भांजे को मारी गोली, मची चीख-पुकार, बदमाश फरार
मेरठ जिले में किठौर के माछरा रहदरा मार्ग पर बदमाशों ने लूट के विरोध में मौसी और भांजे को गोली मार दी। भांजे के हाथ के आरपार हुई गोली मौसी के कंधे में जा घुसी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश भाग गए। मौसी-भांजे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
किठौर थानाक्षेत्र के माछरा गांव निवासी राहुल भाटी पुत्र कंवरपाल अपनी मौसी बबीता पत्नी सतपाल और मां सरोज के साथ बाइक से अलीपुर मोरना से माछरा आ रहा था। राहुल की नानी धन्नो देवी और मामी संतोष देवी की मौत के बाद उनके दीपदान के लिए वो अलीपुर मोरना गए थे। मंगलवार को लौटते समय माछरा रहदरा मार्ग पर बकरा फार्म के पास नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया।
यह भी पढ़ें: यूपी में कितने बेखौफ हैं बदमाश, सच्चाई के लिए काफी है बैंक में लूट की ये वारदात, देखें तस्वीरें
तीनों बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बबीता से कुंडल उतारने को कहा। राहुल बदमाशों से भिड़ा तो उन्होंने गोली चला दी। गोली राहुल के हाथ को चीरती हुई बबीता के कंधे में लगी।
इसी समय माछरा की तरफ से गोविंदपुरी ग्राम प्रधान प्रेम सिंह बाइक से गुजर रहे थे। चीख पुकार सुनकर कुछ ओर वहां पहुंचे। प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। घायलों को सीएचसी माछरा ले गये। वहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/