{"_id":"5d84a8af8ebc3e93ae3f3098","slug":"crooks-one-lakh-looted-from-a-employee-of-finance-company-at-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को मारी गोली, एक लाख रुपये लूटकर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेखौफ बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को मारी गोली, एक लाख रुपये लूटकर हुए फरार
Fri, 20 Sep 2019 04:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 20 Sep 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत जनपद में लूट, डकैती और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां खेकड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर एक लाख रुपये लूट लिए और फिर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये है मामला
आगरा के नंगला मलपुरा गांव निवासी मनीष पुत्र दीवान गाजियाबाद की माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी है। शुक्रवार को वह खेकड़ा के स्वयं सहायता समूह से एक लाख रुपये लेकर बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। इसी बीच फखरपुर मार्ग पर अंडरपास के समीप बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी और उससे एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के घर डाली डकैती, गन प्वाइंट पर लेकर 40 लाख की लूट
विज्ञापन
इसके बाद घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने जीटीबी हॉस्पिटल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। उधर, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/