{"_id":"597b0ea54f1c1bbb538b4689","slug":"crooks-killed-mother-daughter-with-bullets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम मां-बेटी को बदमाशों ने गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेआम मां-बेटी को बदमाशों ने गोलियों से भूना
अमर उजाला ब्यूरो/ मदन बालियान, बागपत
Updated Fri, 28 Jul 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
मां-बेटी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र के पुरा गांव में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। खेत में चारा लेने गई मां-बेटी को हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बबीता अपनी मां मेरठ के करनावल निवासी कृष्णा के साथ खेत में चारा काटने गई थी। वहीं हमलावरों ने उन्हें खेत में घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दोनों को गोली लग गई। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। बबीता के पति धीरज की करीब डेढ़ साल पहले जमीनी विवाद में उसके भाई ने ही हत्या कर दी थी। दामाद की हत्या के बाद से करनावल से कृष्णा अपनी बेटी के पास ही आकर रहने लगी। धीरज के हत्यारोपी पिछले दिनों ही जमानत पर छूटकर आए थे।
विज्ञापन
एसपी डी. प्रदीप कुमार, सीओ संजीव सुमन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना से गांव में दहशत माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/