{"_id":"5edfc7018ebc3e42bb683db4","slug":"criminal-anil-dhanpat-arrested-in-an-encounter-trying-to-escape-by-shooting-the-inspector-from-a-government-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 75 हजार का इनामी अनिल धनपत गिरफ्तार, सरकारी पिस्टल से दरोगा को गोली मारकर भागने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में 75 हजार का इनामी अनिल धनपत गिरफ्तार, सरकारी पिस्टल से दरोगा को गोली मारकर भागने की कोशिश
Tue, 09 Jun 2020 11:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:00 PM IST
सार
- लखनऊ के लविश और मुजफ्फरनगर के प्रशांत व सौरभ हत्याकांड में है आरोपी
विज्ञापन
anil dhanpat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के लविश और मिंडकाली (मुजफ्फरनगर) में प्रशांत व सौरभ हत्याकांड के आरोपी 75 हजार के इनामी अनिल उर्फ धनपत निवासी ककड़ीपुर (बागपत) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। असलहा बरामदगी के दौरान उसने सरकारी पिस्टल छीनकर पुलिस पर गोलियां बरसा दीं। मुठभेड़ में अनिल के साथ ही एक दरोगा भी घायल हुआ।
विज्ञापन
बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात खतौली तिराहे पर चेकिंग में अनिल उर्फ धनपत को पकड़ा। देर रात करीब ढाई बजे असलहा बरामदगी के लिए पुलिस उसको गांव मिंडकाली के जंगल में ले गई और पिस्टल व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि लौटते वक्त अनिल ने दरोगा सुरेंद्र सिंह की सरकारी पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी। दरोगा राकेश शर्मा के हाथ में दो गोलियां लगीं, जबकि एक गोली दरोगा जयवीर सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में पैर में गोली लगने पर अनिल दबोच लिया। एसपी देहात ने बताया कि लखनऊ के मोहनलाल गंज क्षेत्र में गत 17 मई को हुई लविश निवासी राठौड़ा (बागपत) की हत्या में 50 हजार और 23 मई को मिंडकाली में प्रशांत निवासी वाजिदपुर (बागपत) व सौरभ निवासी इटावा (मुजफ्फरनगर) की हत्या के बाद 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था।