फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime News: A youth has firing on area peoples from the roof of the house in Sardhana of Meerut

कानपुर के बाद अब मेरठ में दहशत, युवक ने मकान की छत से बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2020 01:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Jul 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Crime News: A youth has firing on area peoples from the roof of the house in Sardhana of Meerut
फायरिंग करता आरोपी और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में कानपुर की घटना के बाद अब मेरठ जनपद में एक युवक ने मकान की छत पर चढ़कर दो तमंचों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसमें एक गोली बैंक के गार्ड को लग गई। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी अजय साहनी और एसपी सिटी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के खेड़ा गांव में एक युवक ने डीजे बजवाने की मांग को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दीं। इससे पहले भी यह आरोपी डीजे बजवाने की मांग को लेकर फायरिंग कर चुका है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर आरोपी श्रीपाल उर्फ काला की घेराबंदी कर ली है। वहीं मेरठ सिटी से भी पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़े: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: अफसरों की मिलीभगत से बड़ा खेल, बेखौफ भूमाफिया ने बेच डाली 30 करोड़ की सरकारी जमीन 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि खेड़ा गांव निवासी श्रीपाल नाम का यह युवक पूर्व में भी पुलिस पर सीधी गोली चला चुका है। तब भी कई थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर इसे पकड़ा था। यह कुछ मानसिक रूप से भी परेशान बताया जाता है। इसे जेल भेजा गया था। लेकिन यह जमानत पर छूट कर आ गया है।


आरोपी ने हाल ही में ग्राम प्रधान पति पर भी गोली चलाई थी। आरोपी ने ग्राम प्रधान से कहा था कि डीजे बजवा दे नहीं तो तुझे गोली मार दूंगा। डीजे नहीं बजवाने पर आरोपी ने प्रधान पति पर गोली चला दी थी।

एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि सरधना के खेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने सिंडिकैंट बैंक के गार्ड पर फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed