फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime, Bilal of Saharanpur along with his friends has fraud Rs 83 lakh in Uttarakhand

सहारनपुर से जुड़े हैं 83 लाख की ठगी के तार, बिलाल निकला मास्टरमाइंड, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Fri, 27 Dec 2019 10:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Dec 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Crime, Bilal of Saharanpur along with his friends has fraud Rs 83 lakh in Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के भगवानपुर में 14 बीघा जमीन की खरीद फरोख्त में हुई 83 लाख रुपये की ठगी के तार बेहट से जुड़े हैं। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव संसारपुर का रहने वाला बिलाल है, जिसने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया।

विज्ञापन


मूल रूप से सहारनपुर में बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला झंडा निवासी और हाल में उत्तराखंड के जमनपुर सेलाकुई देहरादून में रहने वाले रिफाकत अली पुत्र शफाकत अली खान ने अपने साथ हुई 83 लाख रुपये की ठगी के मामले की एसआईटी से जांच कराए जाने के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र देहरादून को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद इस मामले में 17 दिसंबर को थाना भगवानपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बिलाल पुत्र शमीम खां निवासी गांव संसारपुर व इम्तियाज पुत्र मुनफैद निवासी गांव खिड़का भटकव्वा कोतवाली बेहट जनपद सहारनपुर, सलमान निवासी भगवानपुर, नईम अहमद कुरैशी पुत्र सलीम अहमद कुरैशी निवासी धर्मावाला देहरादून, खुर्शीद पुत्र जिंदा हसन निवासी नकुड़ सहारनपुर, इंतखार अली पुत्र फरजंद अली निवासी पनियाला सहारनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। 
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार बिलाल ने ही भगवानपुर में 14 बीघा जमीन दिलाने के नाम पर रिफाकत से 83 लाख रुपये ठगी का प्लान तैयार किया था। पहले से जान-पहचान का फायदा उठाते हुए बिलाल ही अपने साथियों को लेकर रिफाकत के पास उसके घर गया था और भगवानपुर में 14 बीघा जमीन 18 लाख रुपये प्रति बीघा दिलाने की बात कहते हुए रिफाकत को लालच दिया था, कि उनके पास इस जमीन को 25 लाख रुपये प्रति बीघा खरीदने वाली पार्टी है। इस पर रिफाकत ने बिलाल और उसके साथियों को 25 लाख रुपये नगद, 15 व 10 लाख रुपये के दो चेक दिए। इसके बाद 10 लाख रुपये नगद और बाकी 23 लाख रुपये की रकम आरोपियों को दे दी थी। इस पूरे प्रकरण के दौरान बिलाल और उसके साथी रिफाकत की जमीन मालिक और उक्त जमीन को 25 लाख रुपये प्रति बीघा खरीदने वाली पंजाब की फर्जी पार्टी से भी मीटिंग कराते रहे और 83 लाख रुपये की रकम मिलने पर बिलाल और उसके साथी गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ठगों के जाल में फंस गए बैंक अधिकारी, लोन लेकर 72 लाख में खरीदा दोमुंहा सांप और फिर...

वहीं पीड़ित के अनुसार आरोपी अब उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड बिलाल है, पीड़ित के अनुसार, जो गिरोह बनाकर जमीन खरीदने व बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं और उत्तराखंड में पिछले काफी समय से सक्रिय है। 

यह भी पढ़ें: आर्मी अफसर बताकर करते थे ठगी, अब पुलिस के हत्थे चढ़े, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

14 बीघा जमीन की खरीद फरोख्त में 83 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनमें दो आरोपी कोतवाली बेहट क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संजीव थपियाल, एसएचओ थाना भगवानपुर (उत्तराखंड)

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed