फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Miscreants robbed a bullion trader of a bag full of gold

Ayodhya News: सराफा व्यवसायी का सोने से भरा बैग लूट ले गए बदमाश

Fri, 30 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 30 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed a bullion trader of a bag full of gold
अयोध्या। शहर के व्यस्ततम इलाके में बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। मकबरा के पास ई-रिक्शा से जा रहे पंजाब के सराफा कारोबारी सुखविंदर सिंह से करीब 200 ग्राम सोने के जेवरात से भरा बैग लूट लिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश जीआईसी फ्लाईओवर की ओर भाग गए। शहर के बीचोंबीच हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त, निगरानी और अपराधियों पर नियंत्रण के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में शहर के प्रमुख रास्तों पर घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। रातभर पुलिस टीमें बदमाशों के सुराग तलाशती रहीं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

नाका से ही कर रहे थे कारोबारी की रेकी : अमृतसर निवासी सुखविंदर सिंह पिछले करीब 20 वर्षों से अयोध्या आकर सोने का कारोबार कर रहे हैं। वह यहां के सराफा कारोबारियों को सोने की आपूर्ति करते हैं। एक बार अयोध्या आने पर सात से दस दुकानदारों तक सोना पहुंचाते हैं। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने नाका क्षेत्र के दो दुकानदारों को सोने की सप्लाई दी थी। इसके बाद वह ई-रिक्शा से चौक स्थित एक होटल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान मकबरा के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनका बैग छीन लिया। सूत्रों के अनुसार, बदमाश नाका क्षेत्र से ही कारोबारी की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में संदिग्ध, महंगी गाड़ी से घूमने की भी चर्चा : घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई में कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की चर्चा है। उनके पास से एक बाइक और चार पहिया वाहन बरामद होने की बात भी सामने आ रही है। यह भी बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी महंगी चार पहिया गाड़ी से घूम रहे थे। हिरासत में लिए गए लोगों में एक का आपराधिक इतिहास होने की जानकारी भी मिल रही है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल : शहर के बीचोंबीच हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लंबे समय से अयोध्या आने-जाने वाले कारोबारी की गतिविधियों की कथित रेकी होती रही और बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। क्या पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी? क्या प्रमुख बाजारों और आवागमन वाले रास्तों पर निगरानी सिर्फ सीसीटीवी कैमरों तक सीमित है? रात में गश्त के बावजूद बदमाशों का बेखौफ होकर वारदात करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
जल्द होगा खुलासा : एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article