फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Occupants of a Thar SUV made obscene gestures at a woman standing by the roadside.

Gurugram News: सड़क किनारे खड़ी महिला को थार सवारों ने किए अश्लील इशारे

Fri, 30 Oct 2026 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Occupants of a Thar SUV made obscene gestures at a woman standing by the roadside.
सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इफको चौक के पास बस खराब होने के बाद सड़क किनारे खड़ी महिला यात्रियों के साथ थार सवार युवकों ने कथित तौर पर बदसलूकी की। आरोप है कि युवक बार-बार गाड़ी से वहां चक्कर लगाते रहे और महिलाओं को घूरने के साथ अश्लील इशारे करते रहे। इससे महिला यात्री असहज और भयभीत हो गईं। पीड़ित पक्ष की ओर से सोशल मीडिया पर शिकायत किए जाने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

25 अक्तूबर को दिल्ली से राजस्थान के उदयपुर जा रही एक बस इफको चौक के पास अचानक खराब हो गई। बस सड़क पर खड़ी हो गई, जिसके कारण उसमें सवार महिला यात्रियों को नीचे उतरकर सड़क किनारे खड़ा होना पड़ा। इसी दौरान वहां से गुजर रही थार गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने महिलाओं को निशाना बनाया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक बार-बार थार लेकर वहां पहुंचते और सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को घूरते थे। इतना ही नहीं, उन्होंने महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे भी किए। इस घटना से महिलाएं काफी असहज हो गईं। घटना के बाद एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर नाराजगी जताई। पोस्ट में बस सेवा की व्यवस्था पर सवाल उठाने के साथ ही पुलिस अधिकारियों को टैग कर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पोस्ट पर रिप्लाई कर पीड़ित पक्ष से पूरी जानकारी मांगी गई है। मामले में जांच कर आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed