यूपी: घुड़चढ़ी के दौरान संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पथराव, कई लोग गंभीर रूप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरात में घुड़चढ़ी के दौरान साइड मांगने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों के अलावा जमकर पथराव हुआ। इसमें चार लोग घायल हो गए। इससे बरातियों में अफरातफरी मच गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
मोहल्ला करीमुल्ला पट्टी निवासी राजू के पुत्र अर्जुन की गुरुवार को बरात पड़ोस के गांव बसायच में जानी थी। बरात जाने से पहले घुड़चढ़ी हो रही थी। घुड़चढ़ी में डीजे बज रहा था और दूल्हे के दोस्त, परिवार के लोग और रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इस दौरान मोहल्ला निवासी राजेंद्र अपनी भैंसा बुग्गी में जंगल से पशुओं के लिए चारा लेकर आ रहा था। भैंसा बुग्गी चालक ने घुड़चढ़ी में डीजे बजा रहे संचालक दीपक पुत्र चंद्रपाल सैनी से साइड देने के लिए कह दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई।
इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आए गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चल गए और दोनों पक्षों ने जमकर पथराव किया। पथराव से बरातियों में अफरातफरी मच गई।
वहीं हमले व पथराव में भैंसा बुग्गी चालक राजेंद्र के दो पुत्र आदेश व सत्यम व डीजे संचालक दीपक गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान अपने घर के बाहर खड़े वृद्ध चौधरी हाजी मुराद अली भी ईंट लगने से घायल हो गया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को लाठियां फटकार करके भगाया और घायल सत्यम आदेश व दीपक को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सत्यम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले दो लोगों को हिरासत में लिया है। अभी दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/