फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Conflict in two sides in a village of Deoband and five peoples injured at Saharanpur

देवबंद: कार का शीशा तोड़ने पर दो पक्षों में संघर्ष, जमकर हुआ पथराव, पांच लोग घायल

Sun, 23 Feb 2020 07:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 23 Feb 2020 07:46 PM IST
सार

देवबंद में कार पर पत्थर मारने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार सहित पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Conflict in two sides in a village of Deoband and five peoples injured at Saharanpur
पथराव में घायल हुए कई लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में देवबंद के तलहेड़ी बुजर्ग गांव में कार पर पत्थर मारने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार सहित पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


तलहेड़ी बुजुर्ग गांव निवासी पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार हाजी मुर्तजा रविवार को तलहेड़ी बस स्टैंड के निकट स्थित बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में आए थे। शाम करीब चार बजे वह अपने दो साथियों के साथ कार से घर लौट रहे थे। शेरपुर बस्ती के निकट एक युवक ने कार की तरफ पत्थर उछाल दिया, जिससे कार का शीशा टूट गया। हाजी मुर्तजा ने पत्थर फेंकने वाले युवक को डांट दिया। युवक ने फोन कर गांव के लोगों को बुला लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। हाजी मुर्तजा और उन्हीं के पक्ष के मो. मारूफ (45), अब्दुल गफ्फार (60), मूसा (27) और गुलफाम (25) घायल हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा और एसएसआई ज्ञानेंद्र सिरोही फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव के बेटे की हत्या, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, तस्वीरें

हाजी मुर्तजा का कहना है कि पत्थर फेंकने वाला युवक और उन पर हमला करने वाले गांव के ही हैं, लेकिन कौन है, इसकी जानकारी नहीं है। घायल मारूफ ने बताया कि हमलावरों ने हाथों में लाठी, डंडे और तमंचे लिए हुए थे। 

वहीं, पुलिस का कहना था कि दबिश दी जा रही है। घायल पक्ष की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed