फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव के बेटे की हत्या, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, तस्वीरें

Fri, 04 Oct 2019 01:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Son of State Secretary of Lok Janshakti Party murdered in Saharanpur district
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव हरिओम पासवान के बेटे दीपक की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

Son of State Secretary of Lok Janshakti Party murdered in Saharanpur district
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मृतक दीपक के भाई कमल ने हत्या का आरोप लगाते हुए अपने पड़ोस में रहने वाले दामोदरपुरी निवासी शुभम, शुभम की मां कौशल और शुभम की बहन मोनिका को नामजद किया है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

Son of State Secretary of Lok Janshakti Party murdered in Saharanpur district
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कुत्ते की गंदगी को लेकर दीपक और शुभम के परिवार के बीच एक ही दिन में तीन बार झगड़ा हुआ। दो बार मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कर दिया था, लेकिन तीसरी बार जब तक मोहल्ले वाले आते तब तक विवाद एक की जान ले चुका था।

यह भी पढ़ें: मर्डर: गोली मारकर एक किलोमीटर तक दौड़ाया, किसी घर में घुसा तो खींचकर फिर बरसा दी गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Son of State Secretary of Lok Janshakti Party murdered in Saharanpur district
घटना के बाद जमा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लोक जनशक्ति पार्टी के पदाधिकारी हरिओम ने कुछ दिन पहले ही कुत्ते का बच्चा पाला था। हरिओम का परिवार कुत्ते के बच्चे को दिन में खुला छोड़ देता था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गुरुवार को हरिओम के कुत्ते ने गली में शुभम के घर के पास गंदगी कर दी। इस बात को लेकर शुभम और उसके परिवार के लोग आक्रोशित हो उठे थे। पहले सुबह लगभग साढ़े दस बजे दोनों परिवारों में इस बात को लेकर विवाद हुआ। मोहल्ले वालों ने समझा बुझा कर शांत कर दिया।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा: दोस्त ही निकला कातिल, कुकर्म का बदला लेने के लिए किया था विक्रांत का मर्डर

विज्ञापन
Son of State Secretary of Lok Janshakti Party murdered in Saharanpur district
आरोपियों की तलाश में दबिश - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद दोपहर लगभग दो बजे महिलाओं में फिर बहस हो गई। उस समय भी किसी प्रकार उन्हें शांत कर दिया, लेकिन शाम साढ़े चार बजे जब मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों में थे, उसी समय डंडों से हमला कर दिया। हरिओम का बेटा दीपक (20 वर्ष) और दीपक की मां भी आ गई। आरोपियों ने दीपक को सरियों व डंडों से जमकर पीटा। तब तक पीटते रहे जब तक दीपक और उसके पिता हरिओम जमीन पर गिर नहीं गए। हरिओम के पैरों की हड्डी टूटने की बात कही जा रही है। मोहल्ले वाले न आते तो दीपक के साथ आरोपी हरिओम और उनकी पत्नी की भी हत्या कर देते।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed