फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal problem during after beating driver

चालक की पिटाई पर बखेड़ा, सांप्रदायिक तनाव

Tue, 28 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Feb 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
communal problem during after beating driver
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अब्दुल्लापुर में सोमवार दोपहर टाटा मैजिक चालक को पीटने पर सांप्रदायिक तनाव हो गया। सूचना पर सीओ सदर देहात कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के लोगों ने नारेबाजी की। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी रिजवान पुत्र मुन्ना पशु व्यापारियों की टाटा मैजिक चलाता है। सोमवार दोपहर रिजवान टाटा मैजिक गाड़ी लेकर अब्दुल्लापुर के अहमदनगर मोहल्ले में गया था। वहां सड़क पर खड़े कुछ युवकों ने रिजवान से गाड़ी हटाने के लिए कहा, इस पर दोनों में कहासुनी और गाली गलौज हो गई। इस पर रिजवान धमकी देते हुए गाड़ी लेकर जाने लगा। इसके बाद अंबेडकर चौक पर करीब 12 लोगों ने गाड़ी से उतारकर रिजवान को बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। इस पर रिजवान ने अपने गांव में मारपीट और हमले की सूचना दी। जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोग भी जुट गये और हंगामा कर दिया। इस बीच पार्षद पति किरन जाटव अपने भाई पप्पू और मोहित के साथ भी मौके पर पहुंच गए। यूपी 100 की गाड़ी भी पहुंची। पुलिस को देखकर रिजवान ने पार्षद पति और उसके भाइयों पर भी मारपीट का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस रिजवान और आरोपी पक्ष के प्रमोद को भावनपुर थाने ले गई। सूचना पर सीओ सदर देहात यूएन मिश्र, एसओ भावनपुर सतेंद्र यादव और गंगानगर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच दूसरे समुदाय के लोगों ने सीओ को घेर लिया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। भीड़ ने एक सिपाही से धक्का मुक्की कर दी। बाद में सीओ ने किसी तरह मामला शांत कराया। सीओ का कहना है कि रिजवान ने तहरीर देकर पार्षद पति समेत आधा दर्जन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।  
विज्ञापन


औरंगाबाद से पहुंचे लोग
रिजवान के साथ मारपीट का पता चलते ही औरंगाबाद से दर्जन लोग बाइकों से अब्दुल्लापुर में पहुंच गये। जिसके बाद अब्दुल्लापुर के लोग भी एकत्र हो गये। दोनों पक्ष लाठी डंडे और पत्थर लेकर आमने-सामने आ गए, लेकिन पुुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है विवाद
अब्दुल्लापुर मिश्रित आबादी का गांव है, जिसमें कई बार सांप्रदायिक टकराव की स्थिति बन चुकी है। दो माह पहले भी छेड़छाड़ को लेकर अब्दुल्लापुर में पथराव और फायरिंग हई थी। जिसमें दोनों पक्षों पर ही पुलिस ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed